logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

मंगल
पुं.
शा.अर्थ.
कल्याण, भलाई।
Mars

मंगल
पुं.
सोमवार से गिनें तो सप्ताह का दूसरा दिन- मंगलवार।

मंगल
पुं.
खगो.
सौर परिवार के अब तक ज्ञात नौ ग्रहों में से एक ग्रह। सूर्य से दूरी के क्रम में इसका स्थान चौथा है तथा यह ग्रह पृथ्वी की कक्षा से निकटतम ग्रह है। इसकी दैनिक घूर्णन की दर पृथ्वी के घूर्णन की दर के लगभग बराबर है तथा सूर्य का परिक्रमण करने में इसे करीब दो साल (689.9 दिन) लगते हैं। इसके दो उपग्रहों की जानकारी उपलब्ध है।

मंजूर करना
स.क्रि.
प्रशा.
(i) विचारार्थ प्रस्तुत आवेदन, सुझाव, सिफ़ारिश आदि को मान लेना या उसके बारे में अपनी सहमति प्रकट करना; (ii) व्यय के लिए राशि की स्वीकृति देना।
Grant, allow (an appeal)

मंजूर करना
स.क्रि.
पर्या.
संस्वीकृत करना।

मंजूर करना
स.क्रि.
विधि
(अपील में) विचारार्थ प्रस्तुत अधीनस्थ न्यायालय के निर्णय को उलट देना। टिप्पणी: अपील को 'ग्रहण' करते समय यह माना जाता है कि अपील विचार योग्य है, अन्यथा वह नामंजूर (reject) हो जाती। विचार के बाद वह या तो मंजूर (allow) होती है या ख़ारिज (dismiss).

मंत्रिपरिषद्
स्त्री.
विधि, राज.
(i) केंद्र सरकार और राज्य सरकारों में सत्तापक्ष के सदस्यों की टीम जिसका अगुआ क्रमश: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री होता है। यही टीम सरकारी नीतियाँ निर्धारित करती है और शासन चलाती है। मंत्रिरिषद् विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है; (ii) राष्ट्रपति या राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए नियुक्त मंत्रियों, राज्यमंत्रियों, उपमंत्रियों आदि का समूह।
Council of Ministers

मंत्रिपरिषद्
स्त्री.
तु.
मंत्रिमंडल।

मंत्रिमंडल
पुं.
विधि, राज.
मंत्रिपरिषद् के उन वरिष्ठ मंत्रियों का समूह जिन्हें नियुक्ति या पदोन्नति के समय यथास्थिति प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री इस स्तर का घोषित करे।
cabinet

मंत्री
पुं.
राज्याध्यक्ष का परामर्शदाता।
minister


logo