logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

टंकण
पुं.
प्रशा.
टाइप मशीन पर कोई मसौदा, पत्र, लेख आदि टाइप करना।
typing, typewriting

टकसाल
स्त्री.
प्रशा.
वह सरकारी प्रतिष्ठान जिसमें सिक्के ढालने और सोने-चाँदी के परिष्करण का काम किया जाता है।
mint

टक्कर
स्त्री.
दे. संघट्ट।

टखना
पुं.
दे. गुल्फ।

टप्पा
पुं.
खेल.
गेंद को सतह पर मारने पर उसकी उछाल।
bounce

टप्पा
पुं.
संगी.
श्रृंगार रस प्रधान, चपल प्रकृति का गीत जिसकी शब्दावली पंजाबी भाषा की होती है। यह गीत जिस विशेष ताल में आबद्ध होता है वह 16 मात्रा की ताल भी 'टप्पा-ताल' कहलाती है।

टप्पा पास
पुं.
खेल.
(बास्केटबॉल) गेंद को मैदान की सतह पर इस तरह पटक कर उछाल देना कि वह साथी खिलाड़ी तक पहुँच जाए।
bounce pass

टर्बाइन
पुं.
यां. इंजी.
मशीन जिसमें वायु, जल, भाप, गैस आदि के झोके से पहिए को घुमा कर ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।
turbine

टाँकी
स्त्री.
दे. छेनी।

टाँग
स्त्री.
आयु.
घुटने से टखने के बीच का भाग।
leg


logo