logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

डकैती
स्त्री.
विधि
पाँच़ या पाँच से अधिक व्यक्तियों द्वारा की जाने वाली लूट (भा. दं. सं. 391)
dacoity

डकैती
स्त्री.
तु.
लूट।

डबिंग
स्त्री.
फ़िल्म.
किसी फ़िल्म के मूल भाषा में बोले गए संवादों पर दूसरी भाषा के संवादों को इस तरह से आरोपित करना कि वे मूल जैसे लगाने लगें और चित्रों में प्रदर्शित हाव-भावों से भलीभाँति मेल खाते दिखाई पड़ें।
dubbing

डमी
स्त्री.
प्रशा.
प्रत्यक्षत: अपने लिए किंतु वास्तव में किसी अन्य व्यक्ति के लिए काम करने वाला आदमी। जैसे: किसी चुनाव में खड़ा किया गया वह उम्मीदवार जिसे अन्य उम्मीदवार ने भ्रम उत्पन्न करने के लिए खड़ा कर दिया हो।
dummy

डमी
स्त्री.
मुद्र.
किसी पत्र-पत्रिका या पुस्तक के पृष्ठों का कच्चा रूप जो यह दर्शाता है कि कौन-सा समाचार, शीर्षक, चित्र या विज्ञापन कहाँ छपना है और वह कितना स्थान घेरेगा। इसी तरह पुस्तक या कोश की प्रकाशन पूर्व डमी तैयार की जाती है। पर्या. खाका विन्यास। तु. पृष्ठ।

डमी
स्त्री.
कृषि
दे. कागभगौड़ा।

डमी
स्त्री.
खेल.
(ताश के खेल में) कल्पित चौथा खिलाड़ी जिसकी ओर से उसका वास्तविक साथी ही खेलता है।

डाँड
स्त्री.
संगी.
तानपूरा, सितार, वीणा आदि तंतु वाद्यों का दंड के समान लंबा, मोटा, खोखला भाग जिसके ऊपर से तार गुजरते हैं।
oar

डाँड
स्त्री.
परि.
नाव खेने का चप्पू।

डाइऑप्टर
पुं.
भौ.
लेन्सों की अपवर्तन शक्ति के मापन का एक मात्रक जो मीटरों में लैन्स की फोकस दूरी का व्युत्क्रम होता है।
diopter


logo