logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

ईंट
स्त्री.
सि.इंजी.
सामान्यत: चिकनी मिट्टी का पकाया गया आयताकार खंड जो पत्थर के विकल्प के रूप में भवन-निर्माण में काम आता है।
brick

ईंधन
पुं.
सा. अर्थ
सभी दहनशील पदार्थ। जैसे: जलाने की लकड़ी, बिजली, शर्करा आदि।
fuel

ईंधन
पुं.
भौ., रसा.
ऊष्मा या ऊर्जा उत्पन्न करने वाला कोई भी पदार्थ; ऊष्मा या ऊर्जा का स्रोत।

ईक्विटी
स्त्री.
वाणि.
कंपनी की शेयर पूँजी, आरक्षित निधि और प्रतिधारित लाभों का योग। इसे कंपनी में शेयर धारकों के स्वामित्व-हित की संज्ञा दी जाती है।
equity

ईथर
पुं.
रसा.
ऐसे कार्बनिक यौगिकों का एक सदस्य जिनमें एक ऑक्सीजन परमाणु. दो हाइड्रोकार्बन मूलक समूहों के कार्बन परमाणुओं के साथ संयुक्त रहता है। इनका सामान्य सूत्र R-o-R' है।
ether

ईथर
पुं.
भौ.
ऐसा माध्यम जिससे होकर रेडियो तरंगों संचरण करती हैं।

ई-मेल
स्त्री.
कंप्यू.
कंप्यूटर जालक्रम में एक प्रयोक्ता से दूसरे प्रयोक्ता तक लिखित संदेश भेजने की व्यवस्था।
E-mail (electronic mail)

ईश्वर प्रणिधान
पुं.
योग
योग के नियमों में पाँचवाँ नियम, जिसके अनुसार साधक को चाहिए कि वह अपने कर्मों और इच्छाशक्ति को ईश्वरार्पण कर दे।

ईषत् विवृत
वि.
दे. अर्ध विवृत

ईषत् संवृत
वि.
दे. अर्ध संवृत


logo