logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

तंतु
पुं.
सा. अर्थ
ताँत, बारीक तार, रेशा, धागा।

तंतु
पुं.
भौ.
बिजली के बल्ब और रेडियो के वाल्व में लगा कार्बन, टंगस्टन या किसी अन्य धातु का बारीक तार जो विद्युत्-धारा के गुजरने से ताप दिप्त हो जाता है।
filament

तंतु
पुं.
रसा.
कातकर निकाला गया धागा जो वस्त्र उद्योग में काम आता है। रुई और ऊन के अतिरिक्त आजकल पोलीएस्टर आदि संश्लिष्ट पदार्थों के भी धागे बनाए जा रहे है।
yarn

तंतुमयता
स्त्री.
आयु.
रेशेदार संयोजी ऊतकों का सामान्य से अधिक मात्रा में होना।
fibrosis

तंतुवाद्य
पुं.
दे. वाद्य

तंत्र
पुं.
जीव.
अंगों अवयवों, ग्रंथियों आदि का समूह जो किसी विशेष जैव क्रिया के संपादन के लिए तालमेल से कार्य करता है। उदा. पाचनतंत्र।
System, science, ocult science

तंत्र
पुं.
जीव.
प्राचीन काल में विज्ञानसूचक शब्द। जैसे शल्यतंत्र (चरकसंहिता और सुश्रुत)

तंत्र
पुं.
राज.
शासन की प्रणाली विशेष। जैसे: लोकतंत्र, गणतंत्र आदि।

तंत्र
पुं.
दर्श.
गुह्याचार वाली उपासना पद्धति, जादू दोना।

तंत्रिका
स्त्री.
प्राणि.
उद्दीपन की वाहक धागे जैसी तंतुमय संरचना जो सस्तिष्क और मेरुरज्जु से शरीर के विभिन्न भागों को जोड़ती है।
nerve


logo