logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

झकड़ा जड़
स्त्री.(झकड़ा=परस्पर गुँथी हुई;जटिल)
वन.
जड़ों का जाल जिसमें कोई एक जड़ प्रधान नहीं होती बल्कि लंबी, पतली अनेक जड़ें साथ-साथ निकलती हैं। उदा. मटर कुल के पौधों की जड़।
fibrous root

झकड़ा जड़
स्त्री.(झकड़ा=परस्पर गुँथी हुई;जटिल)
तु.
मूसला/मूसल जड़।

झटका
पुं.
खेल.
(i)क्रिकेट गेंद को हाथ से छोड़ते समय बाजू को मोड़ कर नियम विरुद्ध गेंद फेंकने का तरीका (ii) (भारोत्तोलन) कंधे की ऊँचाई से वज़न को झटका देकर सिर से ऊपर उठाना; (iii) (तीरंदाज़ी) तीर पकड़े हाथ का तीर के छूटते ही चेहरे से दूर पीछे की ओर खिंच आना जिसे गलत तकनीक करार दिया जाता है; (iv) (गोल्फ़) गेंद के पीछे की ओर ज़मीन पर तेज़ी से लगाया गया करारा प्रहार जिसकी वजह से गेंद बहुत दूर जा गिरती है।
Jerk, jerk

झटका
पुं.
गृवि.
मांसाहारियों के लिए पशु-पक्षी काटने का तरीक़ा जिसमें हथियार के एक ही वार से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी जाती है।
killing by jerk

झटका
पुं.
विलो.
जिबह/जबह।

झपताल
स्त्री.
संगी.
दस मात्राओं की ताल जिसमें दो, तीन; दो-तीन मात्राओं के चार विभाग होते हैं। ठेका निम्नलिखित रूप में है:-

झरना
पुं.
भूवि.
ऊँचे स्थान से, विशेषकर पहाड़ या पठार की ऊँचाई से, नीचे गिरने वाला जल प्रवाह।
water fall

झाग
पुं.
रसा.
साबुन मिले पानी को आलोड़ित करने (ज़ोर से हिलाने या सथने) से प्राप्त बुलबुलेदार, फिसलने वाला अर्धद्रव पदार्थ। इस द्रव मं गैस मिली होती है।
lather/foam

झाग
पुं.
पर्या.
फेन।

झाड़
पुं.
दे. क्षुप।


logo