logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

कंकरी
स्त्री.बहु.
भूवि.
छोटे-छोटे गोल से पत्थर जो जल द्वारा अपरदित हो चुके हों। इनके समूह को बजरी कहते हैं।
 pebble

कंकरी
स्त्री.बहु.
तु.
बजरी।

कंकाल
पुं.
जंतु., आयु.
अस्थियों, उपास्थियों का बना शरीर का दृढ़ ढाँचा जो आंतरिक अंगों को सुरक्षा प्रदान करता है और जीव को टिकाए रहता है।
skeleton

कंकाल
पुं.
पर्या.
अस्थिपिंजर।

कंक्रीट
पुं.
इंजी.
बालू, बजरी, सीमेंट आदि का मिश्रण जिसका सड़क, भवन आदि के निर्माण में उपयोग होता है।
concrete

कंटक
पुं.
वन
छोटी नुकीली पत्रहीन संरचना जो रूपांतरित शाखा होती है। इसमें संवहन ऊतक भी होते है। जैसे: आरोही लताओं के काँटे।
Thorn, nuisance, person of nuisance value

कंटक
पुं.
तु.
शूल।

कंटक
पुं.
समा.
(लाक्षणिक अर्थ में और समस्त पद के परवर्ती घटक के रूप में प्रयुक्त) काँटे की तरह समाज को पीड़ा पहुँचाने, परेशान करने या हर अच्छे काम में बाधा पहुँचाने वाला व्यक्ति। जैसे: समाज-कंटक।

कंठच्छद
पुं.
जंतु.
कंठ द्वार के ऊपर ढक्कन जो भोजन करते समय भोजन कणों के कंठद्वार में प्रवेश को रोकता है।
epiglottis

कंठच्छद
पुं.
भाषा.
दे. उपजिह्वा।


logo