logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

दंगा
पुं.
विधि
सार्वजनिक स्थान पर दो या दो से अधिक व्यक्तियों का आपस में लड़कर लोकशांति में विध्न डालना।
affray

दंड
पुं.
विधि
न्यायालय द्वारा सिद्ध दोष को उसके अपराध के बदले में देय शारीरिक और मानसिक कष्ट; सज़ा।
punishment

दंड किराया
पुं.
प्रशा.
सरकार अथवा किसी अन्य नियोक्ता के द्वारा कर्मचारी, संस्था-सदस्य आदि को आवंटित आवास को नियमानुसार अथवा पदनिवृत्ति के उपरांत निर्धारित अवधि में खाली न किए जाने पर बाज़ार भाव के अनुसार वसूल किया जाने वाला सामान्य किराए से कई गुना अधिक किराया।
penal rent

दंडनीय
वि.
विधि
(कुकृत्य) जिसके लिए दंड दिया जा सके; दंड के योग्य। उदा. दंडनीय अपराध।
punishable

दंडनीय
वि.
(व्यक्ति) जिसे दंड दिया जा सके। उदा. दंडनीय व्यक्ति।
liable to punishment

दंड न्यायालय
पुं.
विधि
आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाला न्यायालय।
criminal court

दंड प्रक्रिया
स्त्री.
विधि
आपराधिक मामलों में न्यायालयों द्वारा सुनवाई के लिए अपनाई जाने वाली रीति।
criminal procedure

दंड प्रक्रिया संहिता
स्त्री.
विधि
अपराधियों को दंड दिलाने के लिए उन्हें सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने और न्यायालय में विचारण करके निर्णय तक पहुँचने की पद्धति को व्यक्त करने वाला नियम-संग्रह।
criminal Proceure Code (CPC)

दंड प्रक्रिया संहिता
स्त्री.
तु.
सिविल संहिता प्रक्रिया।

दंडविधि
स्त्री.
विधि
न्यायशास्त्र की वह शाखा जो पराधों से संबंधित होती है। इसमें मुख्यत: उन अपराधों का समावेश होता है जो सिविल विधि के अंतर्गत नहीं आते।
criminal law, penal law/ code


logo