logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

षट्कर्म
पुं.
योग
हठयोग की छह शुद्धि क्रियाएँ, यथा - नेति, धौति, नौलि, वस्ति, कपालभाति और त्राटक। टिप्पणी: इनके अनेक भेद-प्रभेद घेरंड संहिता में बतलाए गए हैं।

षट्चक्रनिरूपण
पुं.
योग
शरीरस्थ पद्माकार छह चक्रों (मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूर, अनाहत, विशुद्ध और आज्ञा चक्र) का दृश्य प्रस्तुतीकरण।

षद्संपत्
पुं.
दर्श.
षट्क संपत्ति (शम, दम, उपरति, तितिक्षा, श्रद्धा और समाधान) का सामूहिक नाम।

षडायतन (षट्+आयतन)
पुं.
दर्श.
छह इंद्रियों का आवास स्थल अर्थात् मनुष्य-शरीर।

षडूर्मि (षट्+ऊर्मि)
स्त्री.
दर्श.
(प्राण को) भूख-प्यास, (मन की स्मृति में) शोक-मोह, (शरीर की) जरा और मृत्यु-इन छह ऊर्मियों का सामूहिक नाम।

षड्ज
पुं.
संगी.
पहला स्वर 'स' जो नाक, कंठ, हृदय, तालु, जिह्वा और दाँत-इनके संयोग से उत्पन्न होता है। (पाश्चा. संगीत do don)।

षड्दर्शन (षट्+दर्शन)
पुं.
दर्श.
छह आस्तिक दर्शनों (न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा और वेदांत) का सामूहिक नाम।

षड्यंत्र (षट्+यंत्र)
पुं.
शा.अर्थ
छह यंत्र।
conspiracy

षड्यंत्र (षट्+यंत्र)
पुं.
इति.
व्यक्ति, दल, राज्य या शासक के विरुद्ध गुप्त रूप से बनाई गई कपटपूर्ण योजना।

षड्यंत्र (षट्+यंत्र)
पुं.
पर्या.
साजिश।


logo