logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

ओजस्
पुं.
योग
आत्मिक बल, तेज, दीप्ति; जब वीर्य की रक्षा की जाए तो वह ओज में बदल जाता है। इसका स्थान ह्रदय है और इसे अंजलि प्रमाण बतलाया है।

ओज़ोन
स्त्री.
रसा.
ऑक्सीजन का एक अन्य रूप, प्रतीक O₃ यह एक अति अभिक्रियाशील फीकी नीली-सी या कहें रंगहीन गैस है। ऊपरी वायुमंडल में इसकी पतली परत है जो पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है। ज़मीनी स्तर पर यह हानिकारक है। वसे, प्रदूषण के फलस्वरूप इसकी ऊपरी परत पर भी छिद्र होने लग गए हैं।
ozone

ओज़ोन मंडल/ओज़ोन स्तर
पुं.
भौ., भू.
ऊपरी वायुमंडल की वह परत जहाँ ओज़ोन का घनत्व अधिक है। यह परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कुप्रभाव से पृथ्वी की रक्षा करती है।
ozonosphere/ozone layer

ओज़ोन मंडल/ओज़ोन स्तर
पुं.
दे. ओज़ोन।

ओम
पुं.
भौ.
जर्मन भौतिकीविद् जार्ज साइमन ओम के नाम पर रखा गया विद्युत् प्रतिरोध का एक पूरक SI मात्रक। यह चालक के दो बिंदुओं के बीच वह वैद्युत प्रतिरोध है जो उन बिंदुओं के सिरों पर वोल्ट का अपरिवर्ती विभवांतर लगाने पर चालक में 1 ऐम्पियर की धारा उत्पन्न करता है जब कि चालक स्वयं किसी विद्युत् वाहक बल का स्रोत नहीं है।
ohm

ओ३म्
पुं.
योग
आदि नाद; ओङ्कार, ब्रह्म, सर्वव्यापक, सर्वरक्षक ईश्वर का वाचक, प्रणव। सर्वज्ञ , सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान होने का वाचक शब्द।

ओर्डोविशियन कल्प
पुं.
भूवि.
पुराजीवी महाकल्प का कल्प जो पचास करोड़ पचास लाख वर्ष पूर्व से लेकर तैंतालीस करोड़ अस्सी लाख वर्ष पूर्व तक रहा माना जाता है। इसमें जीवन समुद्र तक ही सीमित रहा, शैवाल और अल्प विकसित मत्स्य प्रमुख रहे।
Ordovician period

ओलंपिक खेल
पुं.
खेल.
सामान्यत: हर चार वर्ष बाद विश्व के अलग-अलग नगरों में आयोजित होने वाला खेल स्पर्धाओं का मेला, जिसमें दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। टिप्पणी: यह नामकरण यूनान के 'ओलंपिया' स्थान पर 776 ई.पू. में हुए प्राचीन खेलों पर आधारित है। 392 ई. तक यूनान में ही ये खेल आयोजित होते थे। इस खेल मेले का आधुनिक स्वरूप सन् 1896 से पुन: शुरू हुआ।
Olympic Games

ओलंपियाड
पुं.
खेल.
ग्रीष्म ऋतु में आयोजित ओलंपिक खेलों का नाम।
Olympiad

ओलंपियाड
पुं.
तु.
ओलंपिक खेल।


logo