logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

फच्चा
पुं. (बहुव. फच्चे)
शिक्षा.
स्कूली शिक्षा समाप्त कर विश्वविद्यालयी शिक्षा के लिए (दिल्ली विश्वविद्यालय के) कॉलेजों में प्रवेश करने वाले ताजातरीन विद्यार्थियों (फ्रेशर्श) के लिए 'फ्रेशर + बच्चा/ बच्चे' युक्त संबोधन के लिए हाल ही में प्रयुक्त की जा रही संक्षिप्ति।
fresher boys (students)

फटकार
स्त्री.
प्रशा.
कर्मचारी की लापरवाही, प्रमाद अथवा अकुशलता के लिए उसके विरुद्ध की गई औपचारिक कार्रवाई जो लिखित होती है और जिसकी प्रति उसके वैयक्तिक अभिलेख में लगाई जाती है।
reprimand

फफोला
पुं.
आयु.
त्वचा के नीचे तरल पदार्थ से भरा हुआ बड़े आकार का उभार जो प्राय: जल जाने से बनता है।
blister

फफोला
पुं.
तु.
छाला।

फफोलेदार ताँबा
पुं.
रसा.
काले रंग का फफोलेदार ताम्र अयस्क। इसमें 98.5 से 99.5 प्रतिशत ताँबा होता है। बाद में इसका परिष्करण कर व्यापारिक किस्में प्राप्त की जाती हैं।
blister copper

फराऊन
पुं.
दे. फेरो।

फरार
वि./पुं.
विधि
(वह व्यक्ति) जो न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए गायब हो गया हो।
absconder

फरार
वि./पुं.
पर्या.
फरारी।

फरार
वि./पुं.
तु.
भगोड़ा।

फरारी
पुं.
दे. फरार।


logo