logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंतरराज्य परिषद्
स्त्री.
विधि
कई राज्यों के समान हितों की रक्षा करने और उनके विवादों पर विचार करने के लिए विधि द्वारा बनाई गई परिषद्।
interstate council

अंतरराज्य प्रेषण
पुं.
वाणि./राज.
दो या अधिक राज्यों के बीच वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का परस्पर भेजा जाना।
interstate remittance

अंतरराष्ट्रीय
वि.
राज.
दो या दो से अधिक राष्ट्रों से संबंधित या उनके बीच।
international

अंतरराष्ट्रीय अभिसमय
पुं.
विधि
दो या अधिक राष्ट्रों के बीच होने वाला अल्पकालिक और अनौपचारिक करार अथवा समझौता।
international convention

अंतरराष्ट्रीयता
स्त्री.
राज.
विभिन्न देशों के बीच पारंपरिक सहयोग, सद्भाव और मैत्री स्थापित करने और उसे लंबे समय तक बनाए रखने की भावना।
internationalism

अंतरराष्ट्रीयतावाद
पुं.
राज.
अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए, विभिन्न राष्ट्रों के मध्य पारस्परिक सहयोग और मैत्री स्थापित करने तथा उसे लंबे समय तक बनाए रखने का सिद्धांत।
internationalism

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
पुं.
अं. विधि
संयुक्त राष्ट्र (संघ) की एक महत्वपूर्ण शाखा जिसका मुख्य कार्य संघ की शाखाओं और अन्य संस्थाओं को उनकी माँग पर विधिक मामलों में उन्हें परामर्श देना तथा सदस्य राष्ट्रों के बीच उठे कानूनी झगड़ों को सुलझाना है।। टिप्पणी : इसका मुख्यालय द हेग (नीदरलैंड्स) में है।
International Court of Justice (ICJ)

अंतरराष्ट्रीय संच
पुं.
राज.
स्वदेश की सीमा से परे विदेश/विदेशों में अथवा संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर प्राप्त स्थिति या सुविधा। उदा. "यों तो भारत से बाहर कई देशों में हिंदी बोलने/जानने वालों की संख्या लाखों में है, किंतु जब तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे महत्व नहीं मिलता तब तक उसकी प्रगति अधूरी ही मानी जाएगी।"
international forum

international forum

">

अंतरराष्ट्रीय विधि
स्त्री.
विधि
वह विधि जिसका अनुपालन कर कई राष्ट्र परस्पर संबंध बनाए रखते हैं और आपस में विवादों का निपटारा करते हैं।
international law

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
पुं.
विधि
संयुक्त राष्ट्र (संघ) का वह अंग जो विश्व की श्रम समस्याओं और श्रमिकों के हितों का ध्यान रखाता है।
International Labour Organization (ILO)


logo