logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंतरा पुस्तकालयी आदान
पुं.
दे. पुस्तकालय अंतरादान।

अंतराभिवचन
पुं.
विधि
यदि किसी व्यक्ति पर किसी का ऋण आदि हो और ऋणदाता आदि अनेक हों तो उस व्यक्ति द्वारा अपनाई गई वह युक्ति जिसके आधार पर पहले वे अनेक दावेदार आपस में वाद रत होकर यह निर्णाय कराएँ कि वास्तविक ऋणदाता कौन है। इस युक्ति से वह व्यक्ति स्वयं प्रतिवादी होने के चक्कर से बच जाता है।
interpleading

अंतराभिवाची
पुं.
विधि
व्यक्ति जो अंतराभिवचन हेतु कार्यवाही करे।
interpleader

अंतराभिवाची
पुं.
दे. अंतराभिवचन।

अंतराभिवाची वाद
पुं.
विधि
अंतराभिवाची द्वारा प्रस्तुत वाद।
interpleader suit

अंतराभिवाची वाद
पुं.
दे. अंतराभिवचन।

अंतरायित सरिता
स्त्री.
भूवि.
सरिता जो वर्षभर कुछ स्थानों में बहती है और कुछ में नहीं।
interrupted stream

अंतरायित सरिता
स्त्री.
दे. असंतत धारा।

अंतराल
पुं.
सा. अर्थ
समय के स्तर पर दो घटनाओं के बीच की दूरी। जैसे: लंबे अंतराल के बाद हम लोगों की भेंट हुई। टिप्पणी: स्थान संबंधी अंतराल के लिए 'दूरी' शब्द का प्रयोग होता है।
 gap

अंतराल
पुं.
गणि.
दो संख्याओं के बीच की वास्तविक संख्याओं का समुच्चय।


logo