logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंतर्द्वन्द्व
पुं.
मनो.
परस्पर विरोधी आवश्यकताओं या घटनाओं के कारण उत्पन्न अंतवृत्ति।

अंतर्धौति
स्त्री.
योग
हठयोग की क्रिया जिससे शरीर के आंतरिक अवयवों (उदर, आँत एवं मल मार्ग) की शुद्धि की जाती है। इसमें शंख पक्षालन, कुंजल क्रिया, वस्ती मुख्य हैं।

अंतर्ध्वंस
पुं.
प्रशा.
राष्ट्र को कमज़ोर बनाने अर्थात् उसकी सामान्य परशासनिक और आर्थिक व्यवस्था को भंग करने के दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से समाजकंटकों की ओर से सोची - विचारी दुर्नीति के अधीन राष्ट्रीय या निजी संपत्ति को पहुंचाया जाने वाला नुकसान या की जाने वाली तोड़फोड़।
sabotage

अंतर्निर्देश रहित सूची
स्त्री.
पुस्त.
ऐसी सूची जिसमें प्रविष्टियों का परस्पर संदर्भ न दिया गया हो।
asyndetic catalogue

अंतर्निहित
वि.
जो अंदर स्थित हो।
inherent

अंतर्निहित स्वर
पुं.
भाषा.
शब्द के किसी स्थान में वह स्वर जो उच्चरित तो नहीं होता, लेकिन लिखित रूप में उसकी उपस्थिति मानी जाती है। उदा. हिंदी में काल, मान आदि शब्दों का अर्तिम स्वर/अ/, जो उच्चरित नहीं होता। टिप्पणी: अक्षर संरचना की आवश्यकता के अनुसार यह स्वर। पुन: प्रकट हो जाता है। उदा. लड़का शब्द के ‘ड़’ में पुन:/अ/आ गया है। यही स्थिति ‘लेख’ और ‘लेखक’ शब्दों में देखी जा सकती है।
Inherent vowel

अंतर्मुख व्यक्ति
पुं.
मनो.
अंतर्मुखी व्यक्तित्व से संपन्न कोई भी नर-नारी।
introvert

अंतर्मुख व्यक्ति
पुं.
दे. अंतर्मुखी व्यक्तित्व।

अंतर्मुखी व्यक्तित्व
पुं.
मनो.
व्यक्तित्व की वह विशेषता या गुण जिसके अनुसार कोई व्यक्ति बाह्य वस्तुओं और सामाजिक परिवेश से अपेक्षाकृत विमुख रहते हुए मुख्यत: अपने में ही विशेष रुचि दिखाए, आत्मलीन रहे या कल्पनाओं में खोया रहे। शर्मीलापन, चिंतनशीलता ऐसे व्यक्ति की विशेषताएँ होती हैं। विलो. वहिर्मुखी व्यक्तित्व।
introvert personality

अंतर्रोधन विमान
पुं.
सैन्य.
शत्रु पक्ष के आक्रमणकारी विमानों को मार-भगाने के लिए विशेष प्रत्याक्रमणकारी विमान।
interceptor aircraft.


logo