logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंतर्गुट
पुं.
राज.
(किसी बड़े दल के अंदर बनी) समान रुचि वाले लोगों की मंडली (जो भिन्न रुचि वाले लोगों को अपनी मंडली में सम्मिलित न होने दे)। टिप्पणी : अंतर्गुट के स्थान पर इसे गुट भी कह सकते हैं।
coteri

अंतर्ग्रहण
पुं.
शा.अर्थ
बीच में ही अपने कब्ज़े में करना या छीन लेना।
interception

अंतर्ग्रहण
पुं.
खेल.
(फुटबॉल, ह़ॉकी) साथी खिलाड़ी की ओर खिसकाए गए पास पर गेंद उस तक पहुँचे इससे पहले ही विपक्षी दल के खिलाड़ी द्वारा गेंद को अपने काबू में ले लेना/करना।

अंतर्जंघिका
स्त्री.
आयु.
टाँग की दो अस्थियों में से बड़ी वाली अस्थि।
tibia

अंतर्जननं
पुं.
सूत्रकृ
मादा शरीर के अंदर वाला भ्रूणीय परिवर्धन।
endotoky

अंतर्जननं
पुं.
तु.
बहिर्जनन।

अंतर्जात (-ता)
वि./स्त्री.
शा. अर्थ
भीतर यानी आंतरिक रूप से उत्पन्न; साथ ही पैदा हुआ; सहजात या जन्मजात।
innateness

अंतर्जात (-ता)
वि./स्त्री.
भाषा.
चॉम्स्की के अनुसार भाषा का ज्ञान अंतर्जात (या जन्मजात) है। अंतर्जातता सिर्फ मानवों में पाई जाती है।

अंतर्दहन इंजन
पुं.
भौ.
इंजन का प्रकार जिसमें ईंधन का दहन इंजन के भीतर ही होता है। उदा. डीजल इंजन, पेट्रोल इंजन।
internal combustion engine

अंतर्दहन इंजन
पुं.
तु.
बहिर्दहन इंजन


logo