logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंतरराष्ट्रीय स्वनिक वर्णमाला
स्त्री.
भाषा.
स्वनविज्ञान के अध्ययन में किसी भी भाषा के उच्चरित रूप के वैज्ञानिक लिप्यंकन के लिए तैयार की गई विशेष वर्णमाला, जिसमें सभी भाषाओं के स्वनों के उच्चारण के लिए लिपि - चिह्न तथा विशेषक चिह्न निर्धारित किए गए हैं। टिप्पणी : उचित रूप से इन चिहनों का प्रयोग किया जाए तो हम इस वर्णमाला में आंकित किसी भी वाक्य का ठीक-ठीक उच्चारण पहचान सकते है।
International Phonetic Alphabet (IPA)

अंतरराष्ट्रीय स्वनिक वर्णमाला
स्त्री.
दे. लिप्यंकन।

अंतरा
पुं.
संगी.
कंठ और वाद्य संगीत में राग में प्रयुक्त तालबद्ध गीत अथवा रचना की दूसरी पंक्ति (या उत्तरांग)।

अंतरा
पुं.
संगी.
ध्रुपद गायन शौली में गांधार, मध्यम या पंचम स्वर से आरंभ करके तार सप्तक के षड्ज तक कलात्मक आलाप। यह ध्रुपद का द्वितीय भाग होता है।

अंतरा
पुं.
तुल.
स्थायी।

अंतराआण्विक / अंतर + आण्विक
वि.
भौ., रसा.
एकाधिक अणुओं के बीच पाया जाने वाला; एकाधिक अणुओं के बीच होने वाली (क्रिया)।
intermolecular

अंतराकाश
पुं.
शा. अर्थ
दो वस्तुओं के बीच का खाली स्थान।
interstice

अंतराकाश
पुं.
भूवि.
दो पदार्थों के बीच कोई छिद्र या रिक्त स्थान। जैसेः शैल और मृदा के बीच की वह जगह जो खनिज पदार्थ से भरी नहीं रहती।

अंतरातारकीय आकाश
पुं.
भू., खगो.
आकाश का वह भाग जिसकी निम्न सीमा अंतराग्रहीय आकाश की उपरि परिसीमा मानी गई है और जिसका फैलाव अंतरामंदाकिनीय आकाश की निम्न सीमाओं तक माना गया है।
interstellar space

अंतरात्मा (अंत:/अंतर्+आत्मा)
स्त्री.
दर्श.
हृदय में विराजमान आत्मा, जीवात्मा; परमात्मा (एष आत्मा अंतर्हृदये) यहाँ अंतरात्मा परमात्मा का वाचक है।
innerself; soul; consciousness


logo