logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंगक
पुं.
जीव.
कोशिका का सुस्पष्ट अवयव। जैसे: केंद्रक, लवक आदि।
organelle

अंगघात
पुं.
आयु.
तंत्रिका में चोट या तंत्रिका कोशिका की मृत्यु के फलस्वरूप उत्पन्न पेशी में संवेदन तथा कार्यक्षमता का अभाव। पर्या. लकवा।
paralysis, palsy

अंगदान
पुं.
शरीर के किसी अंग विशेष का दान।

अंगदान
पुं.
आयु., समा.
व्यक्ति द्वारा लिखित रूप में (या मौखिक भी) प्रकट की गई यह इच्छा कि उसकी मृत्यु हो जाने के उपरांत उसके शव के दाहकर्म से पहले उल्लिखित हिस्सा निकाल कर जरूरतमंद व्यक्ति के अंग में प्रत्यारोपित कर दिया जाए। जैसेः चक्षुदान, वृक्कदान, यकृतदान आदि। तु. देहदान।
(eye/kidney/liver) donation

अंगमारी
स्त्री.
अंग के मारे जाने की स्थिति।

अंगमारी
स्त्री.
कृषि
दशा या रोग जिसके कारण पादप के विभिन्न अंग सामान्य रूप से या अकस्मात् झुलस जाते हैं।
blight

अंगमेजयत्व
पुं.
योग.
अंगों का काँपना या विचलित होना ( चार विक्षेपों में से एक)। ध्यान धारण में जब मन नहीं लगता तो अंगों में हलचल शुरू होने से आसन छूट जाता है।

अंगरक्षक
पुं.
प्रशा.
अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ रह कर उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखने वाला नियमानुसार नियुक्त कोई पुलिस कर्मी, सेना का जवान या अन्य कोई सक्षम अधिकारी।
bodyguard

अंग विक्षेप
पुं.
भाषा.
अभिव्यक्ति के लिए किया गया शारीरिक (सह) व्यापार। हम अक्सर संभाषण में मौखिक अभिव्यक्ति के साथ-साथ हाथ हिलाना, मुँह बनाना, आँखें मटकाना आदि अंग-विक्षेप भी जोड़ देते हैं।
gesture (s)

अंगीकार प्रपत्र
पुं.
इति.
वह लिखित दस्तावेज़ जिस पर हस्ताक्षर कर देशी राज्यों के शासकों ने स्वतंत्रता के बाद भारत संघ में सममिलित होना स्वीकार किया था।
instrument of accession


logo