logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंगुष्ठ अभिसूचक
पुं.
पुस्त.
पुस्तक, टेलीफ़ोन डायरी, पता डायरी आदि के अगले किनारों में कटे खाँचेदार गोल किनारे जिन पर वर्ण, शब्द या कोई अन्य लक्षण छपा / चिपका हो और जो संबंधित सामग्री या सूचना को खोजने में सुविधा प्रदान करे।
thumb index

अंचल
पुं.
सा. अर्थ
साड़ी का पल्लू, आँचल

अंचल
पुं.
भौगोलिक क्षेत्र विशेष।.

अंचल
पुं.
प्रशा.
एकाधिक जिलों को मिलाकर बनाया गया क्षेत्र जो एक प्रशासनिक इकाई होता है। टिप्पणी: रेल प्रशासन, आयोजना, आर्थिक विकास, मौसमविज्ञान आदि के प्रयोजनों से भी देश को अंचलों में विभाजित किया जाता है।
zone

अंजन
पुं.
दे. काजल

अंटार्कटिक
वि.
दक्षिण ध्रुव प्रदेश से संबंधित।
Antarctic (region)

अंटार्कटिक
पुं.
भू.
दक्षिण ध्रुव प्रदेश को घेरे हुए वह महाद्वीपीय भू-क्षेत्र जो सदा बर्फ़ से ढका रहता है।

अंटार्कटिक
विलो.
आर्काटिक

अंटार्कटिक वृत्त
पुं.
भू.
भूमंडल के नक्शे पर (दक्षिणी गोलार्ध में) विषुवत् वृत्त से दक्षिण में 66, 33' पर खिंची वह काल्पनिक अक्षांश रेखा जो अंटार्कटिक क्षेत्र को घेरे दिखाई पड़ती है।
Antarctic circle

अंड कक्ष
पुं.
दे. शावक कक्ष


logo