logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंडगोल
पुं.
जीव.
निम्न पादपों की अनिषेचित अंडकोशिका (स्त्री युग्मक)। दे. निषिक्तांड।
oosphere

अंडज
वि./पुं.
प्राणि.
(जंतु) जो अंडे देते हैं। जैसे: उरग, पक्षी आदि। तु. जरायुज।
oviparous, viviparous

अंडद्वार
पुं.
सूत्रकृ.
अंडे की झिल्ली का सूक्षम छिद्र जिससे होकर शुक्राणु प्रवेश करता है।
micropyte

अंडप
पुं.
बिजांड को धारण करने वाला फूल का स्त्रीजननांग जो वास्तव में पत्ती का रूपांतर होता है। दे. स्त्रीकेसर।
carpel

अंडवाहिनी
स्त्री.
जीव.
अंडाणु को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाने वाली नलिका।
oviduct

अंडाकार
वि.
खेल.
(एथलेटिक्स, क्रिकेट) ऐसा दौड़ पथ या क्रिकेट का मैदान जिसका आकार मोटे तौर पर अंडे जैसा हो।
oval

अंडाणु
पुं.
जीव.
मादा युग्मक यानी मादा जनन कोशिका, जिसमें अगुणित संख्या में क्रोमोसोम (गुणसूत्र) और पीतक - झिल्ली से घिरा कम - ज्यादा मात्रा में पीतक होता है और जिसका शुक्राणु से निषेचन होता है। तु. शुक्राणु। दे. निषेचन।
ovum

अंडाशय
पुं.
जीव./प्राणि.
अंग जो अंडाणुओं का उत्पादन करता है।

अंडाशय
पुं.
जीव./वन.
जायांग का निचला स्थूल अंश जिसमें बीजांड स्थित होता है।
ovary

अंडोत्सर्ग
पुं.
शा. अर्थ
अंड का उत्सर्ग यानी उत्सर्जन।


logo