logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंकगणित
पुं.
गणि.
गणित की वह शाखा जिसमें संकलन (जोड़), व्यवकलन (बाकी), गुणन (गुणा) और भाजन (भाग) की सहायता से वास्तविक संख्याओं के परिकलन के संबंध में अध्ययन किया जाता है। दे. गणित। तु. बीजगणित, रेखागणित (ज्यामिति)।
arithmetic

अंकन
पुं.
चिह्नित करना, अंकों से चिह्नित करना।
marking

अंकन
पुं.
रेखांकन, रेखा से चिह्नित करना।
to draw a line or to represent with accuracy and minute details.

अंकन
पुं.
प्रशा.
कर, मूल्य, आयातित वस्तुओं का शुल्क आदि निर्धारित करने के लिए किया गया मूल्य का अनुमान।
appraisal

अंकन
पुं.
पुस्त.
किसी वर्गीकरण पद्धति के वर्गांक।
notation

अंक प्रविष्टि
स्त्री.
पुस्त.
वह प्रविष्टि जो वर्गांक से आरंभ होती हो।
number entry

अंक सूची
स्त्री.
शिक्षा.
परीक्षा का परिणाम सूचित करने वाली परीक्षार्थी द्वारा विषयवार प्राप्त किए गए अंकों की तालिका।
mark - sheet

अंकित मूल्य
पुं.
वाणि.
शेयरों, ऋणपत्रों, बंधपत्रों अथवा किसी भी विक्रेय वस्तु आदि पर क्रेता की सुविधा के लिए मुद्रित मूल्य जो उनके सममूल्य को दर्शाता है।
face value, nominal value

अंकीय
वि.
गोद या अक्ष संबंधी अथवा गोद की ओर वाला।

अंकीय
वि.
जीव.
पीठ के विपरीत अर्थात् गोद (अंक) की दिशा की ओर या वहाँ पर स्थित; जंतुओं में उदर की ओर तथा पादपों में अक्ष की ओर। जैसे: पत्तियों की ऊपरी सतह।
ventral


logo