logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindu Dharmakosh (Hindi-Hindi)

होम
अग्नि में देवताओं के लिए किसी वस्तु का विधिपूर्वक प्रक्षेप। यह पञ्च महायज्ञों में से एक यज्ञ है। मनु का कथन हैं :
अध्यापनं ब्रह्मयज्ञः पितृयज्ञस्तु तर्पणम्। होमों दैवो बलिर्भौतोनृयज्ञोऽतिथिपूजनम्।।

होमक
होता का पर्याय। मत्स्य पुराण (93.128-129) में आठ प्रकार के होता बतलाये गये हैं :
पूर्वद्वारे च संस्थाप्य वह्वृचं वेदपारगम्। यजुर्विदं तथा याम्ये पश्चिमे सामवेदिनम्।। अथर्ववेदिनं तद्वदुत्तरे स्थापयेद् बुधः। अष्टौ तु होमकाः कार्या वेदवेदाङ्गवेदिनः।।

ह्रादिनी
एक विशेष शक्ति। यह भगवान् की ही सुखरूप शाक्ति है जो विश्व को आनन्द प्रदान करती है।


logo