logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Angulliform
कुंचिकाकार, कुंचित
सर्पमीन की आकृति वाला।

Angulo-splenial
एंग्यूलो-स्प्लीनियल
उभयचरों में चिबुक के अधिकांश भीतरी और निम्न भाग को बनाने वाली अस्थि।

Animal cell
जंतु-कोशिका, प्राणकोशिका
प्राणियों के शरीर की संरचनात्मक और प्रकार्यात्मक इकाई या कोशिका। इसमें कोशिका भित्ति, हरितलवक और धानियाँ नही होती। कोशिकाद्रव्य में तारककेंद्रों का पाया जाना इन्हें उच्च कोटि के पादपों की कोशिकाओं से, तथा हिस्टोन से संबद्ध डी.एन.ए. युक्त सुस्पष्ट कंद्रक की उपस्थिति इन्हें प्राक् केंद्रकों से विभेदित करते हैं।

Animal electricity
प्राणि विद्युत
प्राणियों के शरीर में घर्षण द्वारा उत्पन्न विद्युत् खासकर विद्युत् मीन आदि मछलियों में विशेष रुप से अनुकूलित अंगों द्वारा उत्पन्न विद्युत् जिसका प्रयोग इनके द्वारा मुख्यतः आक्रमण या प्रतिरक्षा के लिए किया जाता है।

Animal kingdom
प्राणि-जगत्
सजीव सृष्टि के पाँच जगतों में से एक जगत्, जिसमें आर्थ्रोपोडा, मोलस्का कॉर्डटा आदि शामिल है। इनके विशिष्ट लक्षण हैं संचलन के द्वारा गति और प्राणिसन-भोजिता, आदि।

Animal pole
सक्रिय ध्रुव
अंडाणु का वह प्रक्षेत्र जिसमें विखंडन अपेक्षाकृत तीव्र गति से होता है। इस भाग में सबसे कम पीतक होता है और अर्धसूत्रण के दौरान केंद्रक से ध्रुवकाय बाहर निकलता है। (विप. Vegetal pole- अल्पक्रिय ध्रुव)

Animal
जंतु, प्राणि
जीवधारियों के दो प्रमुख समुदायों - वनस्पति तथा प्राणि समुदायों में से एक। पौधों के विपरीत, स्वतः गतिमान होने की क्षमता, जैव भोजन, तथा पर्णहरित (क्लोरोफिल) का अभाव इनकी प्रमुख विशेषताएँ हैं।

Animalcule
जंतुक
ऐसा सूक्ष्म जंतु, जो किसी उपकरण की सहायता के बिना खाली आँख से नहीं दिखाई देता। उदा. अमीबा, पैरामीशियम, वोर्टीसेला आदि।

Animalculist
जंतुकविज्ञानी
जंतुकों के बारे में विशेष जानकारी रखने वाला व्यक्ति।

Animalia
ऐनिमेलिया
जंतुकों के बारे में विशेष जानकारी रखने वाला व्यक्ति।


logo