सर्वप्रथम ज्ञात पक्षी जिसके जीवाश्म दर्मनी में मिले हैं।जुरैसिक काल के इस पक्षी का आकार बड़े कबूतर जितना था। लंबे जबड़ो में हड्डीदार दाँत, पंजों में तीन की बजाय चार अंगुलियाँ और लंबे उड़ने-पिच्छ इसके विशिष्ट लक्षण थे।
Archaeornis
आर्किऑर्निस
उत्तर जुरैसिक काल में पाए जाने वाले पक्षियों का वंश जिनकी लंबी दुम में काफ़ी पर होते थे। इन पक्षियों में कई सरीसृपी लक्षण थे, जैसे-चोंच का अभाव, जबड़ों में दाँत और पंजों में नखरयुक्त तीन अंगुलियाँ।
Archaeornithes
आर्किओर्निथीज़
पक्षियों का एक उपवर्ग जिसमें जुरैसिक कालीन सबसे पुराने तथा आद्यतम जीवाश्म-पक्षी आते हैं। इसमें आर्किओर्निस तथा आर्किओप्टेरिक्स नामक दो वंश ही आते हैं। इनमें सरीसृपों के कुछ विभेदक लक्षण भी पाए गए हैं जैसे जबड़ों में दो दाँतों का होना, ठोस हड्डियों में वायु कोश का अभाव और बिना नौतल वाली छोटी उरोस्थि। अग्र पादों में पंजों के साथ-साथ तीन नखरयुक्त अंगुलियाँ भी पाई गई हैं।
Archaic
आदि, आद्य, पुराकालीन, पुरातन
1. प्रारंभिक काल से ही बिल्कुल अपरिवर्तित रुप वाला; जैसे स्फीनोडोन नामक आद्य सरीसृप।
2. प्रागैतिहासिक समय का अथवा उससे संबंधित।
Archenteron (gastrocoele)
आदयंत्र
अंतश्चर्म (endoderm) की गुहिका जो कंदुकन (gastrulation) के दौरान अंतश्चर्म और मध्यजनस्तर (मेसोडर्म) कोशिकाओं के भीतर की ओर जाने से बनती है तथा अंतत: आंत्रगुहिका बन जाती है।
Archetype
आद्यप्ररुप
विशेषकृत लक्षणों के विलोपन से बना एक काल्पनिक पूर्वज प्ररुप।
Archibenthal
आदिनितलस्थ
नितलस्थ क्षेत्र के ऊपरी भाग का या उससे संबद्ध। उपवेलांचलीय से विलतीय तक फैले हुए इस क्षेत्र में महाद्वीपीय शेल्फ भी शामिल हैं।
Area opaca
अपारदर्शी क्षेत्र
सरीसृपों व पक्षियों के भ्रूणों में कोरकचर्म (ब्लास्टोइर्म) का परिधीय श्वेतमंडल, जो केन्द्रीय पारदर्शी क्षेत्र को घेरे रहता है और पीतक से संपर्क बनाए रखता है।
Area pellucida
पारदर्शी क्षेत्र
परिवर्धनशील सरीसृपों व पक्षीयों के भ्रूणों में कोरकचर्म (ब्लास्टोडर्म) का केंद्रीय स्वच्छ क्षेत्र, जो पीतक के सीधे संपर्क में नहीं रहता।
Aerola
क्षेत्रिका
1.क्यूटिकल का वह क्षेत्र जो अनुप्रस्थ और अनुदैर्घ्य अंकनों द्वारा पार्श्वीय क्षेत्र में परिसीमित होता है।
2.स्तनियों में चूचुक के चारों ओर का गहरे रंग वाला क्षेत्र।