सूक्ष्मजीवों, पादपों और प्राणियों से बना पर्यावरण।
Biotic factor
जीवीय कारक
पारितंत्र के जीवित घटक जो अपने पोषण की विधि के अनुसार उत्पादक, उपभोक्ता और अपघटक के रुप में श्रेणीकृत होते हैं।
Biotic potential
जीवीय विभव
प्राणी या कीट की किसी भी जाति को स्वतंत्र रहने देने पर और प्राकृतिक शत्रुओं, रोग या अन्य संदमनकारी कारकों से पृथक् रखे जाने पर उसकी वृद्धि का अधिकतम आकलन। सामान्यतया विभवीय जनन-दर बहुत अधिक होती है लेकिन अस्तित्व के लिए संघर्ष में संतुलन बना रहता है और इस कारण किसी भी जाति का समष्टि-घनत्व मोटे तौर पर नियत अथवा एक समान रहता है।
Biotroph
जैवपोषी
ऐसा जीव जो अपने भोजन तथा जीवन-चक्र के लिए अन्य जीवों के सजीव ऊतकों पर निर्भर रहता है।
Biotype
जीवप्ररुप
किसी जाति में पाई जाने वाली ऐसी कार्यिकीय (शरीरक्रियात्मक) विभिन्नता जो उसके एक समान आनुवंशिक गठन वाले व्यष्टि या व्यष्टि समूह में व्यक्त होती है।
Bipartite
द्विखंडी, द्विभाजित
ऐसी संरचनाओं के लिए प्रयुक्त जिनमें दो भाग हों या जो आधार तक दो भागों में बंटी हुई हो।
Bipolar
द्विध्रुवी
1. दो ध्रुवों वाला, जिसके प्रत्येक सिरे पर एक-एक तंत्रिका प्रवर्ध हो; जैसे तंत्रिका कोशिकाएँ।
2. दोनों ध्रुवीय प्रदेशों का अथवा उससे संबद्ध; जैसे कुछ समुद्री जीवों का वितरण।
Biramous
द्विशांखी
दो शाखाओं वाला क्रस्टेशियन पाद जिसमें एक अंत:पादांश (endopodite) और एक बहिःपादांश (exopodite) होता है।
Bird
पक्षी, चिड़िया
पिच्छों से ढके शरीर वाला नियततापी प्राणी। अग्र पोदों का बदलकर पंख बन जाना, दाँतों का अभाव, चोंच की उपस्थिति, चार कक्षों वाला हृदय, एक (दाहिना) महाधमनी चाप, वातिल हड्डियाँ, वायु कोष, बड़े व कड़े कैल्सियमी कवच वाले अंडे, इनकी प्रमुख विशेषताएँ हैं।