logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cholinesterase inhibitor
कोलीनेस्टेरेज संदमक
कोई भी कार्ब-फॉस्फेट, कार्बोमेट या अन्य कीटनाशक रसायन जो तंत्रिका-तंत्र से संबद्ध ऐसीटिल कोकीन को निष्क्रिय करने वाले एंजाइम की क्रिया में बाधा उत्पन्न करता है।

Chondriocyte
उपास्थ्यणु
उपास्थि कोशिका

Chondriome
कॉन्ड्रियोम
कोशिका में मौजूद सभी माइटोकोंड्रियाओं का सामूहिक नाम।

Chondriosome
कॉन्ड्रियोसोम
दे.-mitochondria सूत्रकणिका।

Chondrocranium
उपास्थिकपाल
कपाल के उपास्थिमय होने की अवस्था, जो भ्रूणों में अस्थायी और कुछ एलास्मोब्रैंक मछलियों में स्थायी होती है।

Chordata
कॉर्डेटा
प्राणिजगत का एक विशाल एवं महत्वपूर्ण संघ जिसमें हेमिकॉर्डेटा, यूरोकॉर्डेटा, यूरोकॉर्डेटा, सेफैलोकॉर्डेटा तथा सभी कशेरुकी आते हैं। वयस्क या परिवर्धन की किसी न कीसी अवस्था में पृष्ठरज्जु और (ग्रसनी की भत्तियों में) क्लोम रंध्रों का होना, और पृष्ठ तल पर स्थित खोखला नलिकाकार तंत्रिका-तंत्र इनके प्रमुख लक्षण हैं।

Chorion
जरायु
1. कीट अंड-कला का अकाइटिनी कवच, जो अंडाशय की कोशिकाओं द्वारा अंडाणु के चारों ओर स्रावित होता है।
2. सरीसृपों, पक्षियों व स्तनियों में भ्रूण का बाहरी आवरण बनाने वाली झिल्ली, जो उल्ब को सुरक्षित रखती है और स्तनियों में अपरा बनाने में योग देती है।

Chordotonal organ
ध्वनिग्राही अंग
अनेक प्रकार की विशषीकृत संवेदिकाओं, तर्कु संवेदिकाधरों (scolophore) अथवा तर्कुसंवेदिकाओं (scolopidia) से बनी संयुक्त संरचनाएं जिनमें प्रत्येक में एक स्पष्ट संवेदिकाय स्थूणक (scolops) होता है। तर्कुसंवेदिकाओं का तर्कु आकृति का बंडल प्रत्येक सिरे पर अध्यावरण से जुड़ा होता है। कीटों में यह संरचना यांत्रिक या ध्वनि तरंगें ग्रहण करती है।

Choroid plexus
रक्तक जालक
उच्चतर कशेरुकियों में मृदुतानिका (पाईआमेटर) का चौड़ा वाहिनीमय क्षेत्र जिससे मस्तिष्क-मेरु तरल का स्रवण होता है। यह दो स्थानों पर पाया जाता है। डायनसेफलॉन की छत पर पाया जाने वाला अग्ररक्तक जालक तथा मेड्युला आब्लांगेटा की छत पर पाया जाने वाला पश्च रक्तक जालक।

Chromatid
अर्धगुणसूत्र, क्रोमेटिड
गुणसूत्र(क्रोमोसोम) के अनुदैर्ध्य द्विगुणन (डुप्लीकेशन) से बने दो अर्धांश जो समसूत्रण (माइटोसिस) या अर्धसूत्रण (मीयोसिस) की पूर्वावस्था (प्रोफेज) और मध्यावस्था (मेटाफेज) में सूत्रकेंद्र पर परस्पर जुड़े दिखाई देते हैं। पश्चावस्था (ऐनाफेज) में ये अलग होकर संतति गुणसूत्र बन जाते हैं।


logo