logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Chimaera
विचित्रक, काईमेरा
ऐसा जीव जिसमें उत्परिवर्तन, कायिक विसंयोजन अथवा रोपण से उत्पन्न दो या अधिक लक्षण प्ररुपों वाले ऊतक पाए जाते हैं।

Chiroptera
काइरॉपोटेरा
अपरा स्तनियों का एक गण, जिसमें उड़ने वाले एकमात्र स्तनी यानी चमगादड़ आते हैं। इनमें पंख अग्रपाद से पश्च पाद और कुछ में दुम तक फैली हुई त्वचीय झिल्ली के रुप में होते हैं और जो काफी लंबी अंगुलियों से भी जुड़े रहते हैं। रात्रिचर होना उदर में स्थित वृषण और घोर अंधेरे में पराश्रव्य ध्वनि तरंगों द्वारा बाहरी वस्तुओं का संवेद प्राप्त कर सकना, इनके प्रमुख लक्षण हैं। ये प्राणी प्रमुख रुप से कीटभक्षी व फलभक्षी होते हैं किन्तु कुछ ऐसे भी हैं जो अन्य स्तनियों का रुधिर चूसते हैं।

Chitin
काइटिन
संधिपाद प्राणियों के बहिःकंकाल एवं अनेक कवकों की कोशिका भित्तियों में पाया जाने वाला एन.-एसिटिल ग्लूकोसैमीन का बहुलक।

Chlorinated hydrocarbon
क्लोरीनीकृत हाइड्रोकार्बन
ऐसा रासायनिक यौगिक जिसमें क्लोरीन, कार्बन और हाइड्रोडन होता है। उदा.-डी.डी.टी., बी.एच.सी.।

Chlorophyll
पर्णहरित, क्लोरोफिल
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में इलेक्ट्रानदाता के रुप में अत्यावश्यक प्रकाशग्राही हरा वर्णक।

Chloroplast
क्लोरोप्लास्ट, हरितलवक
प्रकाशसंश्लेषी लवक (plastid) जिसमें दोहरी झिल्ली से बनी पुटिका के भीतर प्रोटीनयुक्त पिटिका में अंतःस्थापित क्लोरोफिल धारी झिल्ली पटलों का चिपिटाशय तंत्र होता है। सुकेन्द्रकी पादपों का यह विशिष्ट कोशिकांगक है।

Chlorosis
हरिमाहीनता
पर्णहरित के ठीक से न बनने के कारण पौधों के हरे ऊतक का सामान्यतः पीला पड़ जाना । कुछ पोधों पर ऐफिड के अशन के कारक भी हरिमाहीनता दिखाई देने लगती है।

Chlorosome
क्लोरोसोम, हरितकाय
कुछ हरित प्रकाशसंश्लेषी जीवाणुओं के कोशिका-द्रव्य में मौजूद सिगार-रुपी आशय।

Choanocyte
कीपाणु
स्पंजों की प्ररुपी कोशिका, जिसमें कशाभ के चारों तरफ जीवद्रव्य का पतला कॉलर होता है। कुछ कशाभी प्रोटोजोआ प्राणियों (कोएनोफ्लेजेलेटा) में भी ऐसी कोशिकाएं पाई जाती हैं।

Cholinesterase
कोलीनेस्टरेज़
ऐसिटिलकोलीन को विघटित करने तथा तंत्रिकाओं के अंतिम छोर पर उसका संचय रोकने वाला एन्ज़ाइम।


logo