लेन्सों का वह समुच्चय, जो सूक्ष्मदर्शी में देखे जाने वाली वस्तु के निकटतम होता है।
Obligate dormancy
अविकल्पी प्रसुप्ति
कुछ सूत्रकृमियों के जीवन-चक्र में एक अनिवार्य विश्रांत अवस्था।
Obligate
अविकल्पी
सीमित पर्यावरणी परिस्थितियों में ही जीवित रह सकने वाले (जीव)। विप.facultative विकल्पी।
Obligate
अविकल्पी
सीमित पर्यावरणी परिस्थितियों में ही जीवित रह सकने वाले (जीव)।
Obligative parasitism
अविकल्पी परजीविता
परजीवी साहचर्य का एक प्रकार जिसमें परजीवी अपने परपोषी से अनाश्रित होकर जीवित नहीं रह सकता।
Obtect pupa
आबद्ध प्यूपा
वह प्यूपा-प्ररुप जिसमें पाद और पंख देह के साथ चिपके रहते हैं तथा अधिकांश उदरीय खंड अचल होते हैं।
Obturator foramen
गवाक्ष रंध्र, श्रोणि रंध्र
आसनास्थि (इस्कियम) तथा जघनास्थि (प्यूबिस) के बीच स्थित गोल अंडाकार बड़ा छिद्र।
Occipital condyle
अनुकपाल अस्थिकंद
करोटि में पीछे की ओर हड्डी की एक या दो घुंडीयाँ जो प्रथम कशेरुक से लगती हैं। अधिकांश मछलियों में यह नहीं पाई जाती। सरीसृपों तथा पक्षियों में एक, किंतु उभयचरों तथा स्तनियों में दो-दो अस्थिकंद होते हैं।
Occipital ganglion
अनुकपाल गुच्छिका
कीटों में मुखपथ-तंत्रिका तंत्र की एकल अथवा युग्मत पश्च प्रमस्तिष्क गुच्छिका। इसे ग्रसिका-गुच्छिका अथवा अधोमस्तिष्क गुच्छिका भी करते हैं।
Occipital suture
अनुकपाल सीवन
कीटों में सिर के पृष्ठ भाग में कभी-कभी पाई जाने वाली एक अनुप्रस्थ खांच (सीवन) जो चिबुक की पश्च संधियों से पहले नीचे की ओर समाप्त होती है।