पैर की दो अंगुलियों का आगे होना और दो अंगुलियों का पीछे की और मुड़ा होना; जैसे कुछ चिड़ियों में पहली तथा चौथी पादांगुलि का पीछे और दूसरी तथा तीसरी पादांगुलि का आगे की ओर होना।
Zygoid parthenogenesis
जाइगॉइड अनिषेकजनन
कीटों में, अंड से अलैंगिक जनन जो अपने परिवर्धन की अवधि में द्विगुणित बना रहता है।
Zygomatic arch
गंडचाप
स्तनियों की कपोल-अस्थि बनाने वाला चाप, जिसमें गंडिकास्थि का पश्च प्रवर्ध शलकास्थि के अग्रप्रवर्ध से जुड़ा रहता है। यह नेत्रकोटर की निचली सीमा बनाता है।
Zygoptera
ज़ाइगोप्टेरा
डेमसल फ्लाई तथा व्याध पतंग (ड्रेगनफ्लाई) के समान कीटों का पतले शरीर और तंग आधार के पंखों वाले किटों का गण जिसमें पंख विश्राम की स्थिति में उदर के ऊपर ऊर्ध्वाधर रुप में खड़े रहते हैं। पिछले पंख आगे के पंखो से ज्यादा भिन्न नहीं होते - जैसे की यथार्थ व्यध्र पतंग (एनआइसोप्टेरा) में होते हैं। डेमसल फ्लाई के उदर के पिछले सिरे पर तीन लंबे पुच्छक्लोम (कॉडल गिल) होते हैं।
Zygote
युग्मज
निषेचित अंडाणु अर्थात् नर और मादा युग्मकों के परस्पर मिलने से बनी कोशिका।
Zygotene
ज़ाइगोटीन
अर्धसूत्रण के प्रथम विभाजन में प्रोफेज की एक अवस्था जब युग्मित गुणसूत्र पहली बार लंबे धागे के जोड़ों की तरह दिखाई देते हैं। इन जोड़ों में सूत्रयुग्मन (सिनैप्सिस) होता है तथा इस अवस्था के दौरान सेक्स-क्रोमेटिन स्पष्ट दिखाई देती है और क्रोमोमियर बिल्कुल लुप्त हो जाता है। यह पैकीटीन के पहले और लेप्टोटीन के बाद की अवस्था है।
Zygotic meiosis
युग्मज अर्धसूत्रण
अगुणित प्रावस्था प्रधान जीवन चक्र में अगुणित कायिक कोशिकाओं के बनने से पहले युग्मज में होने वाला अर्धसूत्री विभाजन।
Zymodeme
ज़ाइमोडीम
किसी वर्गक की उपसमष्टि।
Zymogen
जाइमोजन
किसी एन्जाइम का निष्क्रिय पूर्वागामी (विशेष रुप से अग्न्याशयी कोशिकाओं में पाया जाने वाला पाचक एन्जाइम) जिसकी पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला के सीमित अपघटन से सक्रिय एन्जाइम बनता है।