logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Chromatin
क्रोमैटिन
केंद्रक का विशिष्ट पदार्थ जो न्यूक्लीक अम्लों और प्रोटीनों का यौगिक होता है और क्षारकीय रंजकों से गहरा रंगा जा सकता है।

Chromatophore
वर्णकधर
सामान्यतः संयोजी ऊतक की एक कोशिका जिसमें वर्णक भरा होता है; जैसे गिरगिट की त्वचा में पाए जाने वाले वर्णकधर जिनके आकुंचन या प्रसार से विभिन्न रंग व्यवस्था बन जाती है। रंजकहीन प्राणियों में इनके अंदर वर्णक बुल्कुल नहीं होते। उदा. त्वचा के असिताणु (मेलेनोसाइट)

Chromomere
वर्णकणिका, क्रोमोमियर
गुणसूत्र में गहरा रंगा जाने वाला छोटा क्षेत्र जो अर्धसूत्रण की पूर्वावस्था का केवल तनुपट्ट अवस्था में दिखाई देता है। वास्तव में यह डी एन ए तंतु का अत्यधिक कुंडलित क्षेत्र है ।

Chromonema(chromonemata)
वर्णसूत्र, क्रोमोनीमा
पूर्वावस्था में गुणसूत्रीय द्रव्य का बहुत बरीक सूत्र। यह अर्धगुणसूत्र के संघनन का प्रारंभिक व्यक्त स्वरुप है।

Chromoneme
क्रोमोनीम
जीवाणुओं और उनके विषाणुओं का डी.एन.ए. सूत्र।

Chromosomal aberration
गुणसूत्री विपथन
गुणसूत्रों की संख्या अथवा उनकी संरचना में होने वाला अपसामान्य परिवर्तन।

Chromosome map
गुणसूत्र मानचित्र
गुणसूत्र पर जीनों की सापेक्ष स्थिति स्पष्ट करने वाला ऐसा आलेख, जिसमें जीनों के विन्यास का रैखिक क्रम दिखाया जाता है और दूरियाँ पुनर्योजन की आवृत्ति की समानुपाती होती हैं।

Chromosome complement
गुणसूत्र कंपलीमैन्ट
युग्मक अथवा युग्मज के केंद्रक में उपस्थित गुणसूत्रों का समुच्चय।

Chromosome
गुणसूत्र
समसूत्रण या अर्धसूत्रण के दौरान कोशिकाओं के केन्द्रकों में प्रकाश सूक्ष्मदर्शिकी द्वारा दृश्य क्रोमैटिन का संघनित गहन अभिरंजनीय द्रव्यमान जो संजीन की संरचनात्मक एवं स्वप्रतिकारी इकाई है। यह डी.एन.ए. के एक द्विरज्जुकीय अणु तथा उसके सहयोगी प्रोटीनों (मुख्यतः हिस्टोनों) से बना होता है। जाति विशेष के लिए गुणसूत्र- संख्या प्रायः निश्चित एवं स्थिर होती है।

Chronic toxicity
दीर्घकालिक आविषालुता
लंबे समय तक (किसी रसायन के ) संपर्क में रहने के कारण क्षतिग्रस्त या नष्ट करने की क्षमता।


logo