ठोस पदार्थ को काटने और पीसने के लिए अनुकूलित कीट मुखांग। ऐसे मुखांग चिबुकीय (mandibulate) भी कहलाते हैं। उदा. थायसेन्यूरा, ऑर्थोप्टेरा, डर्मेप्टेरा, डिक्टिओप्टेरा, ऑडोनेटा, कॉलियोप्टेरा और अनेक कीटों के लारवे।
Bivalent
युगली
अर्धसूत्री विभाजन के समय प्रथम पूर्वावस्था में दो समजात गुणसूत्रों के युग्मन से बनी संरचना।
Bivalent chromosome
द्विसंयोजी गुणसूत्र
समजात गुणसूत्र युगल जो प्रथम अर्धसूत्रण की मध्यावस्था में दिखाई देते हैं।
Bivalve
द्विकपाटी
1. दो कपाट वाला; जैसे सीपियों का कवच।
2. परस्पर जुड़े हुए दो कपाट वाले कवच का प्राणी; जैसे शुक्ति, यूनियो आदि।
Bivoltine
द्विप्रज
1. एक वर्ष (ऋतु) में दो बार अंडे या बच्चे (brood) उत्पन्न करने वाला; जैसे रेशमकीट।
2. एक वर्ष में दो पीढ़यों वाला, अर्थात् उपरति (diapause) रहित ग्रीष्म पीढ़ी तथा उपरति वाली शिशिर पीढ़ी (कीटों के संबंध में)।
Blast cell
कोरक कोशिका
प्रतिजन से उद्दीपन प्राप्त करने के बाद बी.-कोशिकाओं से विभेदित बड़े आकार की विभाजी कोशिका।
Blastema
प्रमुकुलन
अविभेदित कोशिकाओं का पुंज जिसमें वृद्धि करने और विभेदित होने की क्षमता होती है।
Blastocoele
कोरकगुहा, ब्लास्टोसील
अंड-विदलन के अंत मे निर्मित कोरक के मध्य पाई जाने वाली प्राथमिक देहगुहा जो अविभेदित कोरकखंडों से घिरे तरलयुक्त अवकाश के रुप में दिखाई देती है।
Blastocyst
कोरकपुटी, ब्लास्टोसिस्ट
स्तनियों के परिवर्धन में विदलन से उत्पन्न तूतक (मोरुला) के बाद की एक खोखली अवस्था जिसमें बाहर की ओर एक कोशिका परत, पोषकोरक (ट्रोफोब्लास्ट) होता है और भीतर एक सिरे पर गुहा में ही फूला हुआ एक ठोस कोशिका-पुंज होता है, और जिसे आंतरिक कोशिका संहति (inner cell mass) कहते हैं।