जटिल संरचना वाला पॉलिसैकेराइड जो कोशिका भित्ति का मुख्य घटक है। यह परस्पर आबंधित बीटा-डी. (β-D.) ग्लूकोस अणुओं के रैखिक अनुक्रम से बनता है।
Cell-wall
कोशिका-भित्ति
पादपों तथा जीवाणुओं की कोशिकाओं का सबसे बाहरी दृढ़ सुरक्षात्मक आवरण। यह मुख्यत: सेलुलोस का बना होता है तथा पूर्णत: पारगम्य होता है। (दे.cell)
Cenozoic era
सीनोजोइक महाकल्प, नूतनजीव महाकल्प
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में साढ़े छह करोड़ वर्ष पूर्व से लेकर आज तक का समय। मध्यजीवी (मेसोजोइक) महाकल्प के बाद से शुरु होने वाले इस महाकल्प में टर्शियरी और क्वाटरनरी नामक दो कल्प होते हैं। इसे स्तनियों का काल कहा जाता है।
Centipede
कनखजूरा
आर्थ्रोपोडा संघ के काइलोपोडा वर्ग का लंबा-चपटा स्थलीय जंतु, जिसके शरीर में अनेक कायखंड होते हैं और प्रत्येक कायखंड पर एक-एक जोड़ी टांगें होती हैं। उदा. स्कोलोपेंड्रा।
Central nervous system
केंद्रीय तंत्रिका-तंत्र
तंत्रिका-तंत्र का प्रमुख भाग कशेरुकियों में मस्तिष्क तथा मेरु- रज्जु और अकशेरुकियों में गुच्छिका तथा तंत्रिका-रज्जु से बनता है। प्राणियें की विभिन्न गतिविधियों का समन्वय करना इसका प्रमुख कार्य है।
Centriole
तारक केंद्र
अधिकांश कोशिकाओं में तर्कु ध्रुवों पर स्थित अथवा कोशिका परिधि में अंत:स्थापित सूक्ष्म नलिकीय बेलनाकार संरचना जो पक्ष्माभ अथवा कशाभ का आधारीकाय होती है। यह त्रिक् सूक्ष्म नलिकाओं के नौ समुच्चयों से बनी होती है।
Centrolecithal
केंद्रपीतकी
ऐसे अंडों के लिए प्रयुक्त जिनमें पीतक मध्य भाग में और काफी मात्रा में रहता है। उदा. कीटों के अंडे।
Centromere
सूत्रकेंद्र
विशेषीकृत वर्णकणिका जिससे, कोशिका विभाजन के दौरान, तर्कु रेशे जुड़े रहते हैं। सेन्ट्रोमियर की स्थिति से ही एनाफेस अवस्था में क्रोमोसोम की आकृति (शलाका या अंग्रजी के जे तथा वी अक्षर जैसी) निर्धारित होती है।
Centrosome
तारककाय, सेन्ट्रोसोम
कोशिकाद्रव्य का विभेदित बहुत सूक्ष्म क्षेत्र जहां से माइटोसिस के प्रारंभ होने पर दो तारककेंद्र (सेंट्रिओल) निकलते हैं। आधुनिक अध्ययनों के आधार पर प्रत्येक तारककेंद्र में दो संरचनाएं समकोण पर रहती है।