उन दो या अधिक जानों द्वारा संयुक्त रुप से संचालित प्रतिरोध, जिनमें से एक प्रभावी होता है।
Complete resistance
पूर्ण प्रतिरोध
ऐसी स्थिति जिसमें वषमयुग्मज और समयुग्मज द्वारा एक जैसे लक्षणप्ररुप उत्पन्न होते हैं।
Complete dominance
पूर्ण प्रभाविता
ऐसी स्थिति जिसमें विषमयुग्मज और समयुग्मज द्वारा एक जैसे लक्षणप्ररुप उत्पन्न होते हैं।
Complete metamorphosis
पूर्ण कायांतरण
कीट परिवर्धन का एक प्रक्रम जिसमें अंडा, डिंभक, कोशित और प्रौढ़ अवस्थाएँ शामिल हैं। उदा.-शलभ और तितली।
Compound eye
संयुक्त नेत्र
अधिकांश संधिपादों, विशेषतया कीटों और क्रस्टेशियनों, में पाई जाने वाली आँख जो छोटे-छोटे बहुत से नेत्रांशकों के मिलने से बनता है। प्रत्येक नेत्रांशक में वस्तु के किसी सूक्ष्म भाग का ही प्रतिबिंब बनता है और ऐसे बहुत से प्रतिबिंबों के समूहन से प्राणी को पूर्ण वस्तु का आभास होता है।
Concentration
सांद्रता, सांद्रण
एक मात्रक आयतन में निहित पदार्थ की निश्चित मात्रा।
Condyle
अस्थिकंद
कंकाल के किसी भाग के सिरे पर बनी घुंडी, जो दूसरे भाग की गर्तिका में इस प्रकार बैठती है कि निश्चित दिशा में ही गति हो सके; जैसे करोटि और शीर्षधर (ऐटलस) के बीच का अनुकपाल कंद।
Cone cell
शंकु कोशिका
कशेरुकी दृष्टिपटल में पाई जाने वाली प्रकाश-संवेदी कोशिकाएँ जो कुछ विशिष्ट तरंग दैर्ध्यों के प्रति चयनात्मक रुप में अनुक्रिया दर्शाती है; जिसके कारण हम विविध रेंगों को देख पाते हैं।
Confusant
भ्रामक
फीरोमोन या उसके अनुरुप पदार्थ। इनका उपयोग कीट-संचार में बाधा उत्पन्न करके मैथुन में व्यवधान पैदा करना है।