logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Congenital
जन्मजात
जन्म से ही विद्यमान जैसे जन्मजात रोग या विरुपता। ये आनुवंशिक न होकर गर्भाशय में परिवर्धन के समय उत्पन्न होते हैं।

Conjugation
संयुग्मन
दो कोशिकोओं, गुणसूत्रों या केंद्रकों के बीच आपसी संगम। इसमें दात्री कोशिका से आनुवंशिक पदार्थ या उसका एक अंश दूसरी कोशिका में अंतरित हो जाता है। कुछ प्रोटोज़ाओं (जैसे पैरामीशियम) में प्रचनन की यह एक सामान्य विधि होती है जिसमें संयुग्मित पैरामिशीयम के विभाजन से सामान्य एवं अधिक समर्थिवान सन्तति उत्पन्न होती है।

Conjunctiva
नेत्रश्लेष्मला
कशेरुकियों की आँख में सामने की पतली पारदर्शी झिल्ली। यह श्वेतमंडल की बाहरी और पलक की भीतरी सतह को ढके रहती है।

Connective tissue
संयोजी ऊतक
मध्यजनस्तर से उत्पन्न होने वाला ऊतक जिसमें निर्जीव अंतराकोशिक आधात्री (मैट्रीक्स) की काफी मात्रा रहती है। अन्य ऊतकों या अंगो को जोड़ना-बांधना और सहारा देना इनका प्रमुख कार्य है।

Connective
संयोजी
कुछ प्राणियों के तंत्रिका-तंत्र में दो भिन्न गुच्छिकाकओं या तंत्रिका केंद्रों को जोड़ने वाली संरचना; जैसे घोंघे में प्लूरोपीडल संयोजी।

Conservation
संरक्षण
पौधों तथा प्राणियों में नैसर्गिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से प्राकृतिक साधनों का समुचित रख-रखाव या सही ढंग से उपयोग।

Conspecific
समजातीय
एक ही जाति की समष्टियों या व्यष्टियों के लिए प्रयुक्त शब्द।

Consumer
उपभोक्ता
परिस्थितिकीय दृष्टिकोण से उपभोकतर प्राणिजगत् (मानव सहित) के जीव हैं, जो अपना खाद्य स्वयं पैदा नहीं कर सकते लेकिन ऊर्जा प्राप्ति और अपने जीवन प्रक्रमों को सहारा देने के लिए जीवित कार्बनिक पदार्थ का उपयोग करते हैं। पादप-जगत के कुछ जीव भी उपभोक्ता हैं जो अपना पोषण मृत कार्बनिक पदार्थ के अपघटन से प्राप्त करते हैं, जैसे कि जीवाणु, कवक और विषाणु। ये सभी जीव सामूहिक रुप से परपोषित कहलाते हैं।

Contact poison
स्पर्श विष
ऐसा पीड़कनाशी जिसके स्पर्शमात्र से ही पीड़क मर जाता है।

Contractile vacoule
संकुचनशील रसधानी
एक रसधानी जो परासरणी प्रवणता के कारक कोशिका से पानी को निकाल देती है। उत्सर्जन तथा परासरण नियमन इनका प्रामुख कार्य है।


logo