logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cusp
दंताग्र, शिताग्र
स्तनियों के चर्वणक दांत की काटने-पीसने वाली सतह पर बना नुकीला उभार।

Cutaneous respiration
त्वक् श्वसन
श्वसन का ऐसा विशेष प्रकार, जिसमें अनेक जलीय कीटों का वायुमंडल से सीधा संपर्क न होने और उन कीटों में किसी बाह्य उपकरण या विशेष संरचनाओं के न होने के कारण, गैस का विनिमय शरीर-भित्ति से विसरण द्वारा होता है। उदाहरण- मिज डिंभक, कैडिश फ्लाई डिंभक,अंत: परजीवी आदि ।

Cuticle
उपत्वचा, क्यूटिकल
मेटाजोओ के अधिकांश अकशेरुकी संघों में बाह्यत्वचा (एपीडर्मिस) के ऊपर निर्जीव पदार्थ का बाहरी रक्षात्मक स्तर। संधिपाद (आर्थ्रोपोडा) प्राणियों में यह विशेष रुप से विकसित होता है।

Cuticula
क्यूटिकुला
देहभित्ति की बाहरी अकोशिक परतें।

Cuttle fish
कटलफिश, सुफेनक
दस भुजाओं वाला समुद्री सेफेलोपॉड मोलस्क प्राणी, जिसमें कैल्सीभूत (कैल्शियमी) भीतरी कवच या समुद्रफेन होता है। इसका वैज्ञानिक नाम सीपिया है।

Cyclodiene
साइक्लोडीन
वलयी संरचना वाले यौगिक। उदा. - एनडोसल्फॉन।

Cyclopoid larva
साइक्लोपॉइड डिंभक
हाइमेनोप्टेरा गण के कुछ परजीवियों (परजीव्याभों) में मिलने वाला डिंभक, जिसकी आकृति क्रस्टेशिया के डिंभक नौप्लियस से मिलती है। इसमें फूला हुआ बड़ा शिरोवक्ष, हँसिया के समान बड़ा चिबुक और एक जोड़ी द्विशाखित पूंछ के समान विभिन्न आकार वाला उद्वर्ध होता है।

Cyclosis
द्रव्यभ्रमण
कोशिका के भीतर जीव द्रव्य का परिसंचरण।

Cyclostomes
चक्रमुखी
कपालीय कशेरुकियों का एक निम्नतम समूह जिसमें सर्पमीन (ईल) की आकृति वाले जलीय प्राणी आते हैं। जबड़ों का अभाव, गोल चूषण मुख का होना और हड्डी, शल्क तथा युग्मित पखों का अभाव इसके प्रमुख लक्षण हैं। दे. Agnatha एग्नेथा।

Cyst
पुटी, सिस्ट
थैली या गुब्बारे जैसी मोटी रक्षात्मक संरचना। यह संरचना कई सूक्ष्मजीवों (प्रोटोजोआ) में और कुछ कृमियों (फीताकृमि) के डिंभकों की सुप्त अवस्था में पाई जाती है।


logo