logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cisterna
कुंडिका
झिल्ली सं परिबद्ध ऐसी चपटी पुटिका जो कोशिकीय पदार्थों के भंडारण एवं अभिगमन से संबंधित होती है। उदाहरणत: अंतर्द्रव्यी जालिका या गॉल्जी सम्मिश्र में पाए जाने वाली पुटिकाएँ।

Cistron
कार्येक
समपक्ष-विपक्ष परीक्षण के द्वारा स्पष्ट वह आनुवंशिक इकाई जो ऐसे जीन के समतुल्य है जिसमें किसी प्रोटीन को निरुपित करने वाले डी.एन.ए. का इकाई अनुक्रम समाविष्ट होता है।

Cladicism
शाखावर्गणन, क्लेडिसिस्म
वर्गीकरण की ऐसी पद्धति, जो पूर्णतया जातिवृत्तीय शाखन बिंदुओं पर आधारित होती है। इससे जातिवृत्तीय समय के विभाजन बिंदु का ज्ञान होता है।

Cladism
शाखावाद
जातिवृत्त के नवीनतम शाखन बिंदु के आधार पर जीवों के वर्गीकरण का सिद्धांत।

Cladogram
शाखाचित्र
शाखावाद के सिद्धांतों के आधार पर बनाया गया वंशवृक्ष। इसमें विकासीय अपसार की दरों की उपेक्षा कर दी जाती है।

Clasper
आलिंगक
कोई अंग या भाग जिसके द्वारा नर और मादा मैथुन क्रिया में परस्पर चिपटे रहते हैं; जैसे कुछ कीटों और एलास्मोब्रैंक मछलियों में।

Class
क्लास, वर्ग
संघ और गण के बीच की वर्गीकरण इकाई।

Classical biological control
चिरप्रतिष्ठित जैव नियंत्रण
हानिकारक पीड़कों के प्राकृतिक शत्रुओं का उन क्षेत्रों में जानबूझकर प्रवेशन और वितरण, जहां वे पहले उपस्थित नहीं थे। उन्हें विशेषकर विदेशी उत्पत्ति के पीड़कों के विरुद्ध प्रयुक्त किया जाता है। सिट्रस के हानिकारक कीट आइसीरिया परचेसी, के नियंत्रण के लिये आस्ट्रेलियाई लेडीबर्ड भृंग रोडोलिया कार्डिनेलिस का उपयोग सफलतापूर्वक किया गया।

Classification
वर्गीकरण
एक निश्चित पद्धति के अनुसार समानता तथा पारस्परिक संबंधों के आधार पर जीवधारियों को अलग-अलग समूहों में रखने की व्यवस्था। सबसे बड़ा समूह फाइलम या संघ कहलाता है और उसके बाद क्रमश: क्लास(वर्ग), आर्डर(गण), फेमिली (कुल), जीनस (वंश), स्पीशीज (जाति) तथा सबस्पीशीज (उपजाति) आते हैं। प्राणियों की वर्गीकरण व्यवस्था में मानव का स्थान इस प्रकार है: संघ कार्डेटा, वर्ग मैमेलिआ, उपवर्ग यूथीरिया, गण प्राइमेटीज, कुल होमिनिडी, वंश होमो, जाति सेपिएन्स।

Clavola
मुद्गराभ, क्लैवोला
कीट श्रृंगिका का कशाभी भाग, अथवा सिरे के जोड़।


logo