दूरतः संबद्ध रुपों में आकारिकीय समानता; जैसे, ट्राइलेंकिड और डोरीलाइमिड शूकिकाओं में।
Copeognatha
कोपिओग्नैथा
(दे. Psocoptera)
Copepoda
कोपीपोडा
मुक्तजीवी अथवा परजीवी परुषकवचियों (क्रस्टेशियन) का एक उपवर्ग, जिनमें पृष्ठवर्म (कैरापेस) नहीं होता और प्रौढ़ अवस्था में एक मध्य नेत्र होता है।
Coral
प्रवाल, कोरल, मूंगा
निवह (कॉलोनी) में रहने वाले तथा श्रृंगीय कंकाल स्त्रावित करने वाले सीलेन्टेरेट प्राणी अथवा इनके द्वारा बनाए गए कंकाल का जुड़ा हुआ पुंज।
Corbiculum(pollen basket)
प्रपिटक (पराग करंड)
मधुमक्खी की पश्च-अंतर्जंघिका के उपांग पर स्थित अवतल चिकना स्थान, जिसके कोरों में उठे रोमों वाली झल्लरी होती है। यह संरचना पराग एकत्रित करने का कार्य करती है।
Core dna
क्रोड डी.एन.ए.
क्रोड कण पर विद्यमान डी.एन.ए. के 146 क्षारक युग्म।
Cornea
स्वच्छमंडल, कॉर्निया
कशेरुकियों में नेत्र गोलक की बाहरी परत का पुतली के सामने वाला पारदर्शी भाग, जिनमें आइरिस और लेन्स के बीच नेत्रोद भरा रहता है। अकशेरुकियों में संयुक्त नेत्र की प्रत्येक मुखिका (फेसेट) का बाहरी पारदर्शी भाग।
Cornicle
कूणिका, तनुश्रृंगी
उदर के पश्च भाग में स्थित पृष्ठीय नलिकाकार प्रवर्ध युग्म। उदा.एफिड आदि।
Corpora allata
गुच्छिका-सदृश कायों का एक जोड़ा जिसका स्टोमोडियल तंत्रिका तंत्र के साथ निकट संबंध होता है। ये काय किशोर हार्मोन या निओटोनिन का स्रवण करते हैं, जो कीटों की वृद्धि एवं परिवर्धन का नियमन करते हैं।
Corpora cardiaca
तांत्रिकोस्त्रावी पिंड, कॉर्पोरा कार्डिएका
तंत्रिका-हीमल अंग जहां मस्तिष्क हॉर्मोन संगृहीत और मोचित होता है। ये एक जोड़ी अंग मस्तिष्क के लगभग पीछे ग्रसिका पर स्थित होते हैं।