logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cleavage
विदलन
समसूत्रण (माइटोसिस) की क्रिया द्वारा कोशिकाओं के गुणन की प्रक्रिया, जिससे एककोशिक अंडाणु (निषेचित अंडे) से बहुकोशिक भ्रूण बनता है। विदलन के कई प्रकार हैं; जैसे पूर्णभंजी विदलन, अंशभंजी विदलन, सर्पिल विदलन, आदि।

Cleptoparasitism
क्लैप्टोपरजीविता
वह परजीविता जिसमें कुछ परजीव्याभ विशेषकर उस कीट परपोषी पर आक्रमण करते हैं जो पहले से ही अन्य परजीव्याभ द्वारा परजीवीकृत कर दिया गया है। यह बहुपरजीविता का उदाहरण है।

Clitellum
पर्याणिका, क्लाइटेलम
केंचुए, जोंक आदि एनीलिडा प्राणियों में त्वचा की ग्रंथिल पट्टी, जसके चिपचिपे तरल से कोकून (कोया) बनता है।

Cloaca
अवस्कर
उच्चतर स्तनियों को छोड़कर सभी कशेरुकियों की आहार नाल के पश्च सिरे का कक्ष, जिसमें आँत्र व जनन और मूत्र वाहिनियां खुलती हैं।

Clone
क्लोन, एकपूर्वजक
एकल जीव से अलैंगिक जनन (समसूत्री कोशिका विभाजन) द्वारा प्राप्त आनुवंशिकतः समरुप व्यष्टि।

Cloned gene
क्लोनित जीन
प्लाज्मिड वाहक अणु में समाविष्ट डी.एन.ए. श्रृंखला जो इसके साथ साथ समान अथवा भिन्न में पुनरावर्तित होती है।

Cloning
क्लोनन
अलैंगिक जनन एवं संवर्धन द्वारा कोशिका, जीन या डी.एन.ए खंड से अनेक आनुवंशिकतः अभिन्न वंशक्रम बनाना।

Clypeus
मुखपालि, क्लिपितस
ऊर्ध्वोष्ठ (लेब्रम) के ठीक ऊपर कपाल का आननी (facial) अंश जो सामान्यतया एक अधिमुखक सीवन (epistomal suture) द्वारा फ्रौस से पृथक किया रहता है। यह कभी-कभी अग्रमुखपालि तथा पश्चमुखपालि में विभक्त होता है। सिबेरियम की विस्फारक पेशियां (dialator muscle) इसकी भीतरी सतह से संलग्न होती है।

Cnidoblast
दंशकोरक
सीलेन्टेरेटों के नाइडेरिया समूह में पाई जाने वाली विशिष्ट सूत्र - कोशिकाएँ, जिनमें दंशपुटी (नेमेटोसिस्ट) होती हैं।

Cnidocil
दंशप्रवर्ध
दंशकोशिका के बाहरी भाग से निकला हुआ एक छोटा संवेदी प्रवर्ध, जिससे स्पर्श होते ही दंशसूत्र झटके से बाहर आता है।


logo