कीट मस्तिष्क में कोशिकीय संहति जिसमें सहबंधक तंत्रिकोशिका होती है और जिसे 'उच्च केंद्रों' का स्थान समझा जाता है। यह अत्यधिक जटिल व्यवहार को नियंत्रित करता है। इन्हें खुंबी काय भी कहते हैं।
Corpus luteum
पीत पिंड, कॉपर्स ल्यूटियम हासित पुटक कोशिकाओं का वह समूह, जो अंडोत्सर्जन के बाद अंड कक्ष में शेष रह जाता है।
Corpuscle
कणिका
1.जीवद्रव्य-कोशिका, जो तरल अथवा ठोस आधात्री में पाई जाती है और अन्य कोशिकाओं के सीधे संपर्क में नहीं आती; जैसे रुधिर कणिका।
2. कई कोशिकाओं से बने पिंड; जैसे मैलपीगी काय।
Cortex
वल्कुट, कॉर्टेक्स
कीसी अंग या संरचना का परिधीय भाग जो केंद्रीय भाग (मेडुला) से भिन्न होता है; जैसे मस्तिष्क, वृक्क, अधवृक्क ग्रंथि, आदि में।
Costa
कॉस्टा
अनुदैर्घ्य पंख शिरा, जिससे सामान्यत: कीट पंख के अग्र कोर का निर्माण होता है।
Coutrship
अनुरंजन
लैंगिक समागम से पहले प्राणियों में नर और मादा द्वारा एक दूसरे को आकृष्ट करने या रिझाने के उद्देश्य से की जाने वाली क्रियाएं या व्यवहार; जैसे विशेष प्रकार की मुद्राएं, ध्वनियां, उछल-कूद, आलिंगन आदि।
Coxa
कक्षांग
कक्षपादांश (coxopodite) का दूरस्थ भाग। जब उपकक्षांग (subcoxa) से अलग रहता है तब प्रकार्यात्मक आधारीय खंड का कार्य करता है अथवा पाद का समीपस्थ खंड जो शरीर से कक्षांग प्रवर्ध द्वारा संधि बनाता है।
Coxal process
कक्षांग प्रवर्ध
पार्श्वक सीवन के अधरीय छोर पर स्थित एक प्रवर्ध।
Coxopodite
कक्षापादांश
उपांग का प्राथमिक आधार खंड।
Cranial nerve
कपाल तंत्रिका
मस्तिष्क से निकलकर शरीर के विभिन्न भागों में जाने वाली युग्मित तंत्रिकाएं, जिनकी संख्या मछलियों ओर उभयचरो में दस तथा सरीसृपों, पक्षियों ओर स्तनियो मे बारह होती हैं। इनका क्रम इस प्रकार है: घ्राण, दक् अक्षिप्रेरक, चक्रक, त्रिशाखी, अपवर्तनी, आनन, श्रवण, जिह्वाग्रसनी, वेगस, मेरु अतिरिक्त और अधोजिह्व तंत्रिकाएं।