परिघटना जिसमें कोशिकाएँ विभेदन होने के साथ-साथ विभाजनों की एक निश्चित संख्या के बाद पूर्व निर्धारित योजनाक्रम के अनुसार मर जाती हैं क्योंकि उनका कोशिका चक्र धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।
Cell differentiation
कोशिका विभेदन
प्रक्रिया जिसके द्वारा एक ही अविभेदित कोशिका से उत्पन्न संतति कोशिकाओं में संरचना तथा प्रकार्य का विशिष्टीकरण हो जाता है।
Cell division
कोशिका विभाजन
पूर्व विद्यमान कोशिका से नई कोशिकाएँ बनने की प्रक्रिया।
Cell doctrine
कोशिका सिद्धांत
(दे. Cell theory)
Cell fractionation
कोशिका प्रभाजन
वह तकनीक जिसके द्वारा कोशिकीय घटकों को उनके भौतिक गुणधर्मों के आधार पर अलग-अलग किया जाता है।
Cell mediated immunity
कोशिका माध्यित प्रतिरक्षा
टी. लसीकाणुओं की मध्यस्थता से उत्पन्न विशिष्ट उपार्जित प्रतिरक्षा। इसमें टी. लसीकाणु पोषी लक्ष्य कोशिकाओं की तरह पर विजातीय प्रतिजनों तथा पाषी के मुख्य ऊतक सुसंगति के सम्मिश्र एम.एच.सी. को पहचानने पर प्रभावी कोशिकाओं के रुप में परिपक्व होते हैं, ताकि वे संक्रमित लक्ष्य पोषी कोशिका को नष्ट करके पोषी को संक्रामी (प्राय: विषाणु और जीवाणु ) से सुरक्षा प्रदान कर सकें।
Cell membrane (plasma membrane)
कोशिका-झिल्ली
प्राणियों की कोशिका के चारों ओर पाई जाने वाली एक द्विपरतीय अर्धपारगम्य झिल्ली जो अधिकांशत वसा तथा प्रोटीन अणुओं से बनी होती है।
Cell migration
कोशिका अभिगमन
भ्रूण-उद्भव और घाव भरने के दौरान कोशिका संचलन।
Cell theory
कोशिका सिद्धांत
कोशिका को जीवन की आधारभूत इकाई मानने वाली धारणा। इसके अनुसार ऐसा माना जाता है कि सभी ऊतक कोशिकाओं से बने हैं। (cell doctrine)
Cell
कोशिका
जीवधारियों के शरीर की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई। इसमें दो प्रमुख भाग केंद्रक और कोशिकाद्रव्य के चारों ओर एक रक्षात्मक अर्धपारगम्य झिल्ली होती होती है। वनस्पति-कोशिका में पाई जाने वाली सेलुलोस की बनी कोशिका भित्ति सामान्यत: प्राणि कोशिकाओं में नहीं पाई जाती।