logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cranium
कपाल
करोटि या खोपड़ी का मुख्य भाग, जो मस्तिष्क को घेरे रहता है और उसे सुरक्षा प्रदान करता है।

Crepuscular
संध्याचर, सांध्य
उन प्राणियों के लिए प्रयुक्त, जो शाम को सूरज डूबते समय या सबेरे सूरज निकलते समय सक्रिय हो जाते हैं ; जैसे कुछ शलभ।

Cretaceous period
क्रिटेशस कल्प
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में मेसोजोइक महाकल्प का एक खंड, जिसमें जुरेसिक और टर्शियरी के बीच साढ़े बारह करोड़ से लेकर 6 करोड़ वर्ष पूर्व तक का समय आता है। सरीसृपों की प्रधानता और सर्वप्रथम स्तनियों का विकास इस कल्प की विशेषता है।

Crinoidea
क्रिनॉडडिया
शूलचर्मियों के उपसंघ पेल्मेटोज़ोआ का एक वर्ग, जिन्हें सामान्य भाषा में समुद्री लिली कहते हैं और जिनमें एक वृंत से प्यालेनुमा रचना अधःस्तर से जुड़ी रहती है।

Crochet
प्रांकुश
अंकुशी कटक जो शल्क पंखी (लेपिडोप्टेरा) डिंभक के अधर तल पर लगे होते हैं।

Crocodilia
क्रोकोडीलिआ
सरीसृपों का एक गण, जिसमें मगर और घड़ियाल आते हैं। लंबे तुंड (थूथन) के सिरे पर नासारंध्र, लंबी कठोर तालु, श्रृंगीय अधिचर्मीय शल्क से ढका शरीर और चार कक्ष वाला हृदय इनके प्रमुख लक्षण हैं।

Crop
अन्नपुट, क्रॉप
कई प्राणियों, विशेषतः कीटों और पक्षियों की पक्षियों की आहारनाल में आमाशय से पहले स्थित ग्रसनी का फूला हुआ भाग, जहां से भोजन थोड़ी थोड़ी मात्रा मे प्रेषण तथा पाचन क्रिया के लिए आमाशय में जाता है।

Cross contamination
पर-संदूषण
किसी एक पीड़कनाशी का संयोगवश दूसरे पीड़कनाशी के साथ मिल जाना।

Cross resistant
पर-प्रतिरोधी
पीड़कों का ऐसा समुदाय जो किसी एक पीड़कनाशी के लिए प्रतिरोधी होने के साथ-साथ रासायनिक रीति से संबद्ध दूसरे पीड़कनाशियों के लिए भी प्रतिरोधी बन जाता है।

Cross
1. प्रसंकर 2. प्रसंकरण
एक ही वंश की भिन्न जातियों या एक ही जाति के दो आनुवंशिक रुपों के बीच प्रजनन से उत्पन्न प्राणी या प्रजनन की क्रियाविधि।


logo