logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cnidophore
दंशधर
रुपांतरित जीवक (zooid), जिसमें दंशकोशिकाएं होती हैं।

Coagulation
स्कंदन
प्रायः शरीर से बाहर निकलते ही तरल रुधिर के जम जाने की क्रिया। अन्य कारकों के साथ-साथ थ्रॉम्बिन नामक उत्प्रेरक के स्राव से घुलनशील फाइब्रिनोजेन तंतुओं के जाल में बदल जाता है। इस जाल से रुधिर कोशिकाएँ बाहर नहीं निकल पातीं और उस स्थान पर थक्का बन जाता है। इससे रक्त का बाहर निकलना बंद हो जाता है।

Coarcatate larva
संपीडिक डिंभक
कुछ-कुछ द्विपंखी कोशितावरण जैसा डिंभक, जिसमें पूर्ववर्ती अर्थात् पहले के इंस्टार की त्वचा पूरी तरह से नहीं गिरती बल्कि शरिर के पुच्छ-सिर से संलग्न रहती है। फफोल भृंग का छठा इंस्टार भी कूटकोशित कहलाता है।

Coarctate pupa
संपीडित कोशित
एक ऐसा कोशित रुप, जिसमें अंतिम डिंभक-त्वचा अतिरिक्त आवरण के रुप में उपस्थित रहती है। यह विशेष रुप से, चक्रविदारी डिप्टेगण में पाया जाता है। उदा.-घरेलू मक्खी।

Coccyx
अनुत्रिक, कॉक्सिक्स
पुच्छ कशेरुकों के जुड़ने से बनी हुई अस्थिल संरचना। विशेषतः मानव में तीन से पाँच अवशिष्ट कशेरुकों के जुड़ने से बनी संरचना।

Cochlea
कर्णावर्त, कॉक्लिया
स्तनियों में आंतरिक कर्ण का सर्पिल भाग, जो ध्वनि कंपनों को ग्रहण कर श्रवण तंत्रिका के माध्यम से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को विधुत् आवेग प्रेषित करता है।

Cockroach
तिलचट्टा
डिक्टियोप्टेरा गण के कीटों को दिया गया नाम। सामान्यतया कॉक्रोच पेरीप्लेनेटा अमेरिकाना को कहा जाता है, जो अमेरिका से भारत में प्रवेश पा कर आम हो गया है। यह प्रायः घरों में सीवर तथा अंधेरे स्थान पर उपस्थित रहता है।

Cocoon
कोकून, कोया
1. केंचुए, मकड़ी आदि में एक से अधिक अंडों की सुरक्षा के लिए एक थैलीनुमा कठोर आवरण।
2.कुछ कीटों में प्यूपा की सुरक्षा के लिए, रेशम का आवरण जो डिंभक द्वारा निकले स्राव से बनता है।

Code
संहिता
प्राणिविज्ञान के आधार पर नाम-पद्धति का अंतरराष्ट्रीय नियमावली।

Coding sequence
कोडन अनुक्रम
जीन का वह अंश जिससे उसके प्रोटीन उत्पाद के ऐमीनो अम्ल अनुक्रम का प्रत्यक्ष बोध होता है।


logo