logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Catalyst
उत्प्रेरक
वह पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया को तेज तो कर देता है लेकिन स्वयं आकार एवं मात्रा में नहीं बदलता।

Category
संवर्ग (वर्गिकी)
पदानुक्रमी वर्गीकरण में किसी स्तर पर एक निश्चित कोटि जो उदाहरण के लिए वर्ग, कुल, वंश आदि को दर्शाता है।

Caterpillar
इल्ली, केटरपिलर
तितली, शलभ आदि कीटों का कृमि-जैसा मुलायम डिंभक जिसके वक्ष में तीन जोड़ी संधित टांगें और उदर में कई चलन-प्रपाद (प्रोलेग) होते हैं।

Cat-fishes
अशल्क मीन, शिंगटी
शल्कहीन मछलियों का समूह, जिनमें मुंह के आस-पास बिल्ली की मूछों की तरह स्पर्शवर्ध (बार्बेल) निकले होते हैं। इसीलिए इन प्राणियों को कैट-फिश कहते हैं।

Caudal
पुच्छीय
पूंछ से संबंधित।

Caudate larva
पुच्छीय डिंभक
वह कृमिरुप डिंभक जिसका पूंछ के समान उपांग भिन्न-भिन्न लंबाई का होता है। ऐसा डिंभक हाइमेनेप्टेरा गण के कुछ इकन्यूमोनिडी, बेकोनिडी और चेलसीडिडी में अधिकतर पाया जाता है।

Cell adhesion
कोशिका-आसंजन
किसी कोशिका और उसकी समापस्थ कोशिकाओं के बीच वह संपर्क जिसके कारण कोशिका समुच्चयन, कोशिका-गतिशीलता और अंतरकोशिकीय-संचार होता है। कोशिका-आसंजन की मात्रा में अत्यधिक विविधता पाई जाती है और पृष्ठ आवेश के परिमाण के साथ इसका संभवत: विपरीत संबंध होता है। अधिकांश ऊतकों में कोशिकाएँ अपेक्षाकृत घनिष्ठ संपर्क में होती हैं और यह आसंजन बंधकायों की मौजूदगी से और अधिक बढ़ जाता है।

Cell biology
कोशिका जैविकी
कोशिकाओं की संरचना एवं क्रियाओं से संबंधित जीवविज्ञान की शाखा। पहले इसे कोशिकाविज्ञान (साइटोलॉजी) कहा जाता था, किंतु कोशिकाओं के विभेदीकरण, उनसे संबद्ध जैवरसायन, कार्यिकी आनुवंशिकी तथा अन्य विधाओं के कोशिकाविज्ञान में शामिल हो जाने से अब इस विस्तृत अध्ययन-क्षेत्र को कोशिका जैविकी (सेल बायोलॉजी) कहते हैं।

Cell coat(glycocalyx)
कोशिका आवरण (ग्लाइकोकेलिक्स)
प्राणि कोशिका की सतह पर पाई जाने वाली एक 10-20 नैनोमीटर मोटी पॉलिसैकेराइड परत जो प्लैज़्मा झिल्ली से बाहर निकली हुई ग्लाइकोलिपिड तथा ग्लाइकोप्रोटीन पार्श्व श्रृंखलाओं से बनी होती है। इसमें मौजूद सिआलिक अम्ल अवशेष कोशिका सतह को ऋण आवेशित करते हैं। जीवाणु कोशिकाओं में यह पॉलिसैकेराइड कैप्सूल या परत के रुप में पाई जाती है।

Cell communication
कोशिका संचार
एक कोशिका से दूसरी कोशिका को रासायनिक अणुओं के रुप में भेजा गया संदेश जो उसके प्रकार्यों के नियमन एवं समन्वय के लिए आवश्यक होता है।


logo