एक मध्यगत विदरण द्वारा दो बराबर भागों में बँटा हुआ, जैसे सरीसृपों की जीभ।
Biflabellate
द्विपंखाभ
ऐसी कीट-श्रृंगिकाओं क लिए प्रयुक्त जिनकी संधियों के दोनों ओर पंखे-जैसे प्रवर्ध हों।
Biflagellate
द्विकशाभी
दो कशाभों वाला (जीव या कोशिका); जैसे द्विकशाभी चलबीजाणु (जूस्पोर)।
Bilateral symmetry
द्विपार्श्व सममिति
किसी प्राणी या अंग के केवल एक ही समतल से दो समरुप भागों में विभाजित होने स्थिति; जैसे मेंढक, तिलचट्टे, मानव आदि में।
Bile
पित्त
यकृत् से निकलने वाला पीले-हरे रंग का गाढ़ा क्षारीय स्राव जो पित्त-वाहिनी से पित्ताशाय तथा ग्रहणी में पहुँचता है और पाचन में सहायक होता है।
Bill
चोंच, बिल
1. किरेटिनयुक्त आवरण समेत पक्षियों के जबड़े, जो आहार और स्वभाव के अनुसार विविध प्रकार से रुपांतरित होते हैं।
2. चोंच-जैसा मुखांग; जैसे कच्छप के श्रृंगी जबड़े और प्लैटीपस में संवेदी त्वचा से ढकी हुई चोंच।
Binary fission
द्विखण्डन, द्विविभाजन
कुछ प्राणियों में जनन की सरल प्रक्रिया जिसमें एक कोशिका के केंन्द्रक और कोशिकाद्रव्य के विभाजन से दो समान कोशिकाएँ बन जाती है; जैसे अमीबा में।
Binoculur vision
द्विनेत्री दृष्टि
त्रिविम दृष्टि, जिसमें दोनों आंखें समाने की ओर उन्मुख होकर किसी वस्तु को एक साथ देख सकती हैं। यह प्राइमेट प्राणियों का विशिष्ट लक्षण है और इससे वे दूरी का सही-सही अंदाज लगा लेते हैं। उल्लू कुछ परभक्षी पक्षियों में भी यह विशेषता पाई जाती है।
Binomen
द्विनाम
दो भाग, वंश और विशेषक जिससे जीवों का वैज्ञानिक नाम दिया जाता है।
Binomial nomenclature
द्विपद नामपद्धति
जीवधारियों के नामकरण की वैज्ञानिक विधि जिसका प्रतिपादन सर्वप्रथम कैरोलियस लिनिअस ने किया था। इसके अनुसार प्रत्येक जीव के नाम में दो पद होते हैं जो या तो लैटिन में या फिर लैटिनीकृत रुप में होते हैं। पहला पद जीनस (वंश) का और दूसरा स्पीशीज़ (जाति) का बोधक होता है। रोमन लिपि में जीनस का नाम बड़े अक्षर (कैपिटल लेटर) से शुरु किया जाता है।
उदा. मानव के जीनस का नाम होमो (Homo) और स्पीशीज़ का सेपिएन्स(sapiens) है और पूरा जीव-वैज्ञानिक नाम होमो सेपिएन्स (Homo sapiens) है।