जातियों के परस्पर प्रजनन पार्थक्य पर बल देने वाली जातिवर्ग संकल्पना।
Biological stain
जैव अभिरंजक
कोशिका के विभिन्न संघटकों को विभेद्रक रंग प्रदान करने वाले रासायनिक पदर्थ।
Biological Classification
जैव वर्गीकरण
आनुवंशिक संबंधों के निष्कर्षों के आधार पर जीवों की वर्गकों (टैक्सॉनों) में व्यवस्था।
Biology
जीवविज्ञान, जैविकी
वह विज्ञान, जिसका जीवधारियों के अध्ययन से संबंध है। पौधों से संबद्ध शाखा को वनस्पति विज्ञान और प्राणियों से संबद्ध शाखा को प्राणिविज्ञान (जंतुविज्ञान) कहते हैं।
Bioluminescence
जैव संदीप्ति
एक विशिष्ट दैहिक रसायन (ल्यूसीफेरिन) की अभिक्रिया के कारण कुछ जीवधारियों द्वारा प्रकाश उत्पादन।
Biome
जीवोम, बायोम
प्रमुख पारिस्थितिकीय क्षेत्र जैसे कि मरुस्थल या उष्णकटिबंधीय वन का जीव समुदाय।
Biometry
जैव-सांख्यिकी, बायोमेट्री
जीवों और उनकी समानताओं तथा विविधताओं का सांख्यिकीय अध्ययन।
Bionomics
जैव-पारिस्थितिकी
जीवधारियों के स्वभाव, आवास, जीवनवृत्त और अनुकूलनों के अध्ययन का विज्ञान।
Biopesticide
जैवपीड़कनाशी
वह पीड़कनाशी जिसमें क्रियाशील संघटक विषाणु, कवक, जीवाणु अथवा प्राकृतिक रुप से मिलने वाला जैवरसायन (पादपों अथवा प्राणियों से व्युत्पन्न) होता है।
Biopolymer
जैवबहुलक
प्रोटीन, न्यूक्लीक अम्ल तथा कार्बोहाइड्रेट जैसे बृहदाकार जीव बहुलक। इनका निर्माण मूल निर्माण सामग्री इकाइयों (एकलकों) की पुनरावृत्ति के द्वारा होता है।