उत्परिवर्ती जीन में वंशागमी प्रत्यावर्तन जिसके फलस्वरुप उस प्रकिण्व या प्रकार्य का पुनः स्थापन होता है जिसे वह तथाकथित 'अग्र उत्परिवर्तन' के कारण खो चुका हो।
Backbone (vertebral column)
रीढ़ (कशेरुक दंड)
पीठ में स्थित कई छोटी-छोटी हड्डियों से बनी एक खोखली संरचना जो मेरुरज्जु को ढक कर सुरक्षित रखती है। यह कशेरुकियों का विशिष्ट लक्षण है।
Back-cross
प्रतीप प्रसंकर
संतति का अपने जनकों में से किसी एक के साथ प्रसंकरण (तु. breeding)
Bacteriophage
जीवाणुभोजी (विभोजी)
ऐसा विषाणु जो जीवाण्विक परपोषी में रहकर अपना प्रतिकृतियन करता है। उदा. लैम्डा-टी-और पी-विभोजी।
Bacteriophage
जीवाणुभोजी
ऐसा विषाणु जो जीवाण्विक परपोषी पर संक्रमण करके अपना प्रतिकृतियन करता है। इसका संक्षिप्त नाम विभोजी है। उदाहरण, लैम्डा-, टी.-,और पी.-विभोजी।
Bacteroid
जीवाणुसम
जीवाणु जैसी अथवा आपरिवर्तित जीवाणु-कोशिका। शिंबों (फलियों) वाले पादपों की मूल ग्रंथिकाओं में पाई जाने वाली विकृत राइज़ोबियम कोशिका।
Baculoviridae
बैक्युलोविरिडी
संधिपाद-विशिष्ट विषाणुओं का समूह जिसमें केंद्रकीय पॉलीहेड्रोसिस (एन.पी.बी.) और ग्रेनुलोसिस विषाणु आते हैं।
Baculum
शिश्नास्थि
चमगादड़, ह्वेल और कुछ कृंतकों, मांसाहारियों, नरवानरों आदि स्तनियों के शिश्न में मध्य रेखा पर स्थित कोमल हड्डी।
Baenomere
पदधारक
कीटों में टाँग को धारण करने वाला शरीर का (वक्षीय) खंड।
Behaviour
व्यवहार
भीतरी और बाहरी वातावरण में परिवर्तन के प्रति संपूर्ण जीव की अनुक्रिया; जैसे उद्दीपनों के प्रति अनुचलन, अनुवर्तन, त्वचा का रंग-परिवर्तन आदि।