नर हार्मोन अर्थात् व रासायनिक स्राव जिनमें नर के लक्षण विकसित करने की क्षमता होती है; जैसे वृषण हार्मोन।
Anadrogenesis
पुंजनन
निषेचन की क्रिया में अंड केंद्रक के भाग न लेने के कारण केवल पैतृक गुणसूत्रों वाले भ्रूण का परिवर्धन।
Androsterone
ऐन्ड्रोस्टेरोन
अधिवृक्क के वल्कुट में पाया जाने वाला नर हार्मोन जो टेस्टोस्टेरोन की तुलना में बहुत कम सक्रिया होता है।
Androtype
पुंप्ररुप
किसी प्राणि-जाति के नर का प्ररुप-निदर्श (type specimen)।
Anemoplankton
वातोढ़प्लवक
वायु-वाहित सूक्ष्म जीवों का समूह।
Anemotaxis
वातानुचलन
1. पंखों वाले कुछ कीटों में उस वायु प्रवाह की ओर उड़ने की प्रवृति का होना जो स्रोत विशेष से मादा वयस्कों के सेक्स फ़ीरोमोन गंध अणुओं को लाता है। गंध के स्रोत की ओर पहुँचने के लिए वयस्कों के उड़ने में अवरक्त विकिरण (infrared radiation) सहायक होता है।
2. रेंगने वाले कीटों, चींटियों और कुछ कीटों की लारवा अवस्थओं में भोजन-स्रोतों और आश्रयस्थलों की ओर पथ का अनुसरण करना।
Aneuploid
असुगुणित
ऐसी कोशिका या जीव जिसमें उसके कायिक गुणसूत्रों की संख्या की अपेक्षा एक या एक से अधिक गुणसूत्र, कम या अधिक होते हैं।
Anuploidy
असुगुणिता
गुणसूत्र संख्या में एक या अधिक गुणसूत्र के घट या बढ़ जाने से उत्पन्न कोई अपसामान्य स्थिति।
Angling
बंसी लगाना
बंसी से मछली फंसाने का काम जिसमें काँटे और डोर से मछली पकड़ी जाती हैं।
Angular bone
कोणीया
स्तनियों को छोड़कर अधिकांश कशेरुकियों में निचले जबड़े के निम्न पश्च भाग में स्थित कलास्थि (कला अस्थि)। स्तनियों के विकास के दौरान यह हड्डी जबड़े से अलग होकर कर्ण पटहास्थि के रुप में परिवर्धित हो जाती है।