logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Acculturation
परसंस्कृति-ग्रहण, उत्संस्करण
सांस्कृतिक परिवर्तन की प्रक्रिया, जिसके अंतर्गत दो या अधिक संस्कृतियाँ अनवरत पारस्परिक संपर्क के फलस्वरूप, दूसरी विकसित संस्कृति के तत्‍वों को ग्रहण करती हैं।
यह प्रक्रिया एक पक्षीय या द्विपक्षीय हो सकती है।

Aceldama
एसेलडामा
1. फिलिस्तीन स्थित स्थान, जहाँ जूडास ने आत्महत्या की।
इसे 'पाटर्स फील्ड' भी कहा जाता था। चाँदी के तीस सिक्के लेकर, उसने ईसा मसीह के प्रति विश्वासघात किया था, बाद में उसे प्रायश्चित के रूप में आत्महत्या करनी पड़ी।
2. रक्तपात का क्षेत्र।

Achaean (=Achian)
एकियायी
1. एकिया का निवासी।
2. एकियायी संघ का सदस्य।
3. पूर्वी पैलीपोनिसस क्षेत्रीय जनजातियों के लोग, जिनका अपना लघु गणराज्य था। ये लोग अपनी वीरता और साहस के लिए प्रसिद्ध थे।
4. हेलिनिक जनजातियों के लोग, जिन्होंने ईo पूo द्वितीय सहस्राब्द में हुए युद्धों और तत्कालीन प्रत्यावर्त्तनों में महत्त्वपूर्ण भाग लिया था।

Achaean League (=Achian League)
एकीयायी लीग
पैलीपोनिसस (प्राचीन यूनान) में स्थापित नगर-राज्यों का संघ।
संभवतः इसकी सबसे पहले स्थापना 5 वीं सदी ई o पू o में हुई थी। 323 ई o पू o के लगभग सिकंदर महान ने, इस लीग को समाप्त कर दिया। सन् 280-81 ई o पू o में इसका पुनर्गठन किया गया। धीरे-धीरे इसकी शक्ति बढ़ती गई तथा आसपास के सब नगर-राज्य इसमें मिल गए। आगे चलकर इस संगठन ने, मकदूनिया का उपाक्षित प्रदेश बनकर, मकदूनिया के प्रथम युद्ध (214 से 205 ई o पू o) में रोम का विरोध किया, किंतु मकदूनिया के द्वितीय युद्ध (200-196 ई o पू o) में, रोम के साथ मिल कर अपना क्षेत्रीय विस्तार बहुत अधिक किया। कालांतर में, रोम और एकियायी संघ के मध्य मतभेद हो गया, जिसके फलस्वरूप इसका रोम के साथ युद्ध हुआ। रोम ने, पराजित कर, 146 ई o पू o में, इस संघ का अंत कर दिया।

Acropolis
एक्रोपोलिस
नगर का सुरक्षित भाग, जो ऊँचे स्थान पर गढ़ी के रूप में बना हो।
एथेन्स नगर का 'ऐक्रोपोलिस' प्रसिद्ध था, जहाँ युद्ध या अन्य संकट के समय नगर के लोग सुरक्षा की दृष्टि से शरण लिया करते थे। अनेक मंदिर तथा शरणस्थल एक्रोपोलिस में बनाए गए थे।

Acta Diurna
शाही रोज़नामचा, दैनिक समाचार
रोम गणराज्य तथा पश्चवर्ती रोम साम्राज्य द्वारा सरकारी रूप से रखा गया दैनिक विवरण।
इसमें न्यायाधीशों के विनियमों, सीनेट के क्रियाकलाप आदि के उल्लेख के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण परिवारों में विवाह, मृत्यु, जन्म, तलाक आदि का दैनिक विवरण जनता के सूचनार्थ रखा जाता था। इसमें राज्य तथा नगर संबंधी सूचनाएँ भी दी जाती थीं।
ये सूचनाएँ एक श्वेत पट्ट पर लिखी जाती थीं, जिन्हें कुछ समय बाद, राजकीय पुरालेखागार में, रिकार्ड के रूप में सुरक्षित रखा जाता था। जूलियस सीजर ने इस प्रकार के समाचारों के प्रकाशन को सरकारी रूप दे दिया था। कुस्तुनतुनिया के राजधानी न बने रहने पर इनका प्रकाशन स्थगित हो गया।

Acta Senatus
सीनेट का कार्यवृत्त
रोम की सीनेट के कार्यों तथा निर्णयों का लिखित विवरण।
पहले यह विवरण गैर सरकारी रूप में रखा जाता था, किन्तु जूलियस सीजर की आज्ञा के अनुसार, इसे सरकारी रूप से लिखा और प्रकाशित किया और बाद में राजकीय पुरालेखागार में सुरक्षित रखा जाता था। आगस्टस (63 ईo पूर्व से 14 ईo) के शासन – काल में भी कार्यवृत्त रखा तो जाता था, परन्तु उसे प्रकाशित नहीं किया जाता था।

Acte Additionel
अपर प्रपत्र, एक्टे एडिशनेल
नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपने शत दिवसीय शासन के आरम्भ में उद्घोषित संविधान का प्रपत्र।
अपर प्रपत्र की रूपरेखा लुई अष्टदश द्वारा सन् 1814 ईo में प्रवर्तित संविधान के अनुरूप बनाई गई थी। इसके अंतर्गत प्रतिनिधि सरकार की स्थापना की गई, जिसमें चैम्बर ऑफ डेपुटीज और सीनेट की व्यवस्था थी। स्वतंत्र न्यायपालिका, समाचार-पत्रों की स्वतंत्रता और धर्म-स्वातंत्र्य का भी इसमें प्रावधान था।

Action Franchaise
राजतंत्र-समर्थक, आक्सियों फ्राँन्सेज
चार्ल्स मोराम (सन् 1868-1952 ईo) के नेतृत्व में, सन् 1898 ईo में संगठित दक्षिणपंथी संगठन, जो राजतंत्रवादी, यहूदी विरोधी तथा कैथोलिक मतपोषक था।
इस संगठन के अनुयायी लोग यहूदी डैफ्स के मुकदमे के समर्थकों के घोर विरोधी थे। इस आंदोलन के प्रतिपादक समाचार-पत्र का नाम आक्सियों फ्रान्सेज था। इस पत्र का संदापन लिओन दोदेत (सन् 1867-1942 ईo) ने किया। पोप एकादश ने, इसकी भर्त्सना की, क्योंकि इस आंदोलन के अनुयायी कट्टर राष्ट्रवादी थे। इसी कारण आगे चलकर ‘विशी’ सरकार पर इस आंदोलन का विशेष प्रभाव पड़ा। सन् 1944 ईo में, जब फ्रांस जर्मनी के प्रभाव से मुक्त हो गया तो यह आंदोलन समाप्त हो गया, किंन्तु दक्षिणपंथी विचारधारा विद्यमान रही।

Active record (=current record)
सक्रिय रिकार्ड
मिसिलें या रिकार्ड जिनका वर्तमान समय में भी प्रयोग हो। इन रिकार्डों को पुरालेखागारों में संगृहीत नहीं किया जाता, बल्कि संबंधित विभागों के अभिलेख कार्यालयों में ही रखा जाता है, क्योंकि इनकी वहाँ कार्यों में, यदा-कदा आवश्यकता बनी रहती है। वस्तुतः इस प्रकार के सक्रिय रिकार्डों का सामयिक महत्त्व होता है।


logo