logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Keep
अंतः कोट
किले के मध्य भाग में बनी, सर्वाधिक सुदृढ़ तथा सुरक्षित संरचना, जिसे केंद्रीय बुर्ज भी कहा जाता है। शांतिकाल में, प्रायः आवास के लिए और संकटापन्न स्थिति में, रक्षात्मक उद्देश्यों के लिए, उसका उपयोग किया जाता था।

Keeper of Archives
पुरालेखपाल
पुरालेखागार का सर्वोच्च अधिकारी, जिस पर पुरालेखों के संरक्षण तथा परिरक्षण का पूर्ण दयित्व होता है।

Kettle-drum
नगाड़ा, नक्कारा
अर्ध चक्राकार ढोल, जो युद्ध के समय सैनिकों को सावधान करने, युद्ध तत्पर होने या उत्सव विशेष पर हर्षोल्लास प्रकट करने के लिए, बजाया जाता है। नगाड़े सामान्यतः नौबतखाने या नक्कारखाने में बजाए जाते थे, किन्तु विशिष्ट अवसरों पर घोड़े या ऊँटों की पीठों पर भी नगाड़ों को रख कर लकड़ी की बनी डंडियों से बजाया जाता था।

Key word
संकेत शब्द
संपन्न वार्ता या गुप्त संदेश को सूत्र रूप में स्पष्ट करने वाला शब्द।
इस प्रकार का संकेत शब्द, निहित अर्थ को प्रकट ही नहीं करता, बल्कि जटिल भाव, कूट रचना, छद्म मानचित्र आदि के माध्यम से, गोपनीय संदेश, सूचना-सामग्री आदि को भी उजागर और स्पष्ट करता है।

King
राजा
1. सर्वाधिकार संपन्न व्यक्ति, जो प्रायः आनुवंशिक या परंपरागत रूप से देश पर शासन करता हो।
2. संप्रभु शासक के अधीन राज्य या रियासत का शासक।
3. स्वतंत्रता पूर्व भारत में, अंग्रेज, सरकार द्वारा रईसों को प्रदत्त उपाधि।
4. प्राचीन भारत में, गणराज्यों के निर्वाचित शासक।

Kingdom
राज्य, राजा
राजा या रानी के शासनाधीन देश।

Kinglet
क्षुद्र राज
छोटे भू-क्षेत्र या प्रदेश पर शासन करने वाला राजा। भारत के पहाड़ी प्रदेशों में, इस प्रकार के छोटे-छोटे रजवाड़े हुआ करते थे। साधारणतया ऐसे राजा जन, धन आदि की दृष्टि से निर्बल होते थे।

King maker
भूपकर्त्ता, राजविधाता
अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति, जिसे वह चाहे राजसिंहासन पर आसीन करा दे या राजसिंहासन से उतार दे।
सैयद-भाइयों ने मुगल साम्राज्य की पतनावस्था (सन् 1712-1722 ईo) के समय दिल्ली के राजसिंहासन पर एक के बाद एक अनेक बादशाहों को शासनारूढ़ ही नहीं, पद्च्युत भी किया। जहाँदारशाह को, उन्होंने न केवल राज सिंहासन से हटाया बल्कि जान से भी मार दिया। उनके स्थान पर फरुखसियर को, सन्, 1712 ईo में उन्होंने गद्दी पर बैठाया और सात वर्ष के बाद (सन् 1719 ईo) में उसे भी पदच्युत कर दिया। यही क्रम कुछ और अधिक वर्षों तक, तब तक चला, जब तक सैयद भाइयों का पतन नही हो गया।

Kingship
1. राजपद
राजा का पद, राज्य या उसका गौरव।

Kingship
2. राजतंत्र
राजा का शासन।


logo