logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Obverse
1. (सिक्के का) मुख्य भाग
सिक्के का मुख्य और ऊपरी भाग, जिस पर कोई प्रतीक, चिह्न या चित्र अंकित हो या घटना विशेष की स्मृति में दृश्य अंकित किया गया हो। स्वतंत्र भारत के सिक्कों पर तीन शेरों के चिह्न वाला भाग वस्तुतः मुख्य भाग कहलाता है। इसे सिक्के का मुख भाग या चेहरे वाला भाग भी कहा जाता है।

Obverse
2. परिपूरक भाग
घटना, तथ्य आदि के विवरण को परिपूर्ण करनेवाला मुख्य भाग, जो उसके रिक्त अंशों की पूर्ति करता हो।

Ochlocracy (=mobocracy)
भीड़शाही
जन-समूह या भीड़ का शासन;
भीड़तंत्र निम्न वर्ग द्वारा संचालित सरकार।

Ochlocrat
भीड़तंत्र का समर्थक, भीड़तंत्र का प्रतिपादक
निम्न वर्गीय नेतृत्व या समूह द्वारा शासित व्यवस्था का पक्षधर या समर्थक।

Official document
सरकारी दस्ताबेज़, सरकारी प्रलेख
1. अधिकृत रूप से सरकारी कार्य के मध्य तैयार किया गया दस्तावेज़, जिसमें आधिकारिक व्यक्तियों के मध्य हुए विचार-विमर्शोपरांत, उनके हस्ताक्षर सहित व्यवहार संबंधी बातें लिखी हों।
2. व्यवहार संबंधी आधिकारिक लेख, जिसे लिखित प्रमाण या तहरीर के रूप में प्रयुक्त किया जा सके।

Old world
पुरानी दुनिया
1. पूर्वी गोलार्ध के क्षेत्र, यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका। जब 'नई दुनिया' का पता लगा, तब पूर्ववर्त्ति ज्ञात महाद्वीपों को 'पुरानी दुनिया' कहा जाने लगा। अo देo New world
2. आति प्राचीन काल या अति प्राचीन इतिहास या पुरानी रीति-नीतियों से संबंधित वस्तुओंआदि को दी गई संज्ञा।

Oligarchy
गुटतंत्र, स्वल्पतंत्र
1. शासन-व्यवस्था, जिसमें प्रशासनिक शक्ति कुछ विशिष्ट व्यक्तियों या प्रभावशाली वर्ग के लोगों के हाथों में केंद्रित एवं सीमित हो।
यूं तो कुछ लोगों द्वारा संचालित सरकार को गुटतंत्र और स्वल्पतंत्र कहा जाता है, फिर भी अब इसने एक खास प्रकार की लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था का रूप ले लिया है, जिसके अंतर्गत, कुछ थोड़े-से शक्तिसंपन्न परिवार या दलीय प्रभावशाली गुट, सत्ता पर हावी हो जाते हैं और लोकतंत्रीय शासन के रूप में ही प्रशासनिक क्रिया कलाप का संचालन करते हैं।
2. शासन करने वाला उक्त प्रकार का प्रभावशाली वर्ग।

Onslaught
धातक आक्रमण, जबरदस्त मारकाट
भीषण धावा या धातक आक्रमण, जिसमें विशेष रूप से उग्र क्रोध, प्रतिशोध तथा प्रतिरोध के साथ नृशंस हत्या, भयंकर मारकाट, व्यर्थ विध्वंस और व्यापक लूटपाट हो।

Open negotiation
प्रकट संधिवार्त्ता
दो या अधिक विरोधी दलों, प्रतिस्पर्धी देशों या सरकारों के मध्य, बिना किसी प्रकार की गोपनीयता के साथ संपन्न संधि वार्ता।

Open question
मुक्त प्रश्न, खुला प्रश्न, विवादास्पद प्रश्न
दो या अधिक विरोधी दलों, सरकारों आदि के मध्य निर्धारित मुदे, तथ्यादि, जिन पर मतभेद विद्यमान हों।


logo