logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Zeus
जूस, देवाधिपति
यूनानी इंद्र देवता; ओलंपस पर्व के देवताओं का राजा।

Zionism
यहूदीवाद
यहूदियों के लिए; फ़िलिस्तीन में यहूदी राष्ट्र की स्थापनार्थ, विश्वस्तर पर संचालित आंदोलन का समर्थक या प्रतिपादक।

Zoroastrianism
पारसी धर्म, ज़रथुष्ट्र धर्म
ईरान में, इस्लाम के विस्तार से पूर्व विद्यमान, तत्कालीन प्रचलित धर्म।
ईसा से लगभग 600 वर्ष पूर्व, ज़ोरोस्टर (या जरदुश्त) नामक महान् व्यक्ति द्वारा स्थापित ज़रथुष्ट्र पंथ, जिसके अनुसार 'अहुर मज्द' सर्वशक्तिमान और सर्वहितकारी भगवान है।
इनके धर्मग्रंथ का नाम जेंद-अवेस्ता है। इस धर्म के अनुयायी, प्राचीन आर्यों के समान अग्नि की पूजा करते हैं। सातवी शताब्दी ईo में, जब मुसलमान अरबों ने, ईरान पर आक्रमण किया तो अपने धर्म की रक्षा के लिए कुछ लोग भाग कर भारत भी आ पहुँचे। सर्वप्रथम ये लोग गुजरात के संजन तट पर बसे। इनमें से अधिकांश लोग अब बम्बई में बसे हैं।


logo